नशेबाज मेयर ताबूत में जा घुसे, आलीशान पार्टी में की ऐसी करतूत

महामारी की खबरों के बीच एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। ये मामला पेरू का है। यहां तंतारा कस्बे के मेयर जेमिए रोलांडो ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हैरान कर देना वाला अनोखा तरीका अपनाया।

Update: 2020-05-22 09:28 GMT
नशेबाज मेयर ताबूत में जा घुसे, आलीशान पार्टी में की ऐसी करतूत

नई दिल्ली: महामारी की खबरों के बीच एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। ये मामला पेरू का है। यहां तंतारा कस्बे के मेयर जेमिए रोलांडो ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हैरान कर देना वाला अनोखा तरीका अपनाया। इन्होंने महामारी कोरोना वायरस से मरने का नाटक किया और ताबूत में लेट गए। वहीं मेयर जेमिए रोलांडो पर महामारी के समय लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी जोरदार धमाका: धधक-धधक के जल रही फैक्ट्री, कई गाड़ियां मौजूद

ताबूत में लेटे और मास्क लगा रखा

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, मेयर जेमिए रोलांडो ने लॉकडाउन के नियम तोड़कर दोस्तों के साथ शराब पी। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। सीनियर अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तांत्रेरा शहर में सोमवार रात उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। तो वह ताबूत में लेटे थे और उन्होंने मास्क लगा रखा था।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि पेरू में मेयर ने अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए कर्फ्यू, सोशल गलतियों और कानूनों का भी उल्लंघन किया। यही नहीं वह गिरफ्तार होने के समय भी नशे में थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह और उसके दोस्त शराब कहां पी रहे थे।

ये भी पढ़ें...योगी के मंत्री का बड़ा बयान, PoK पर बढ़ा दी पाकिस्तान की टेंशन

सीनियर अधिकारियों का कहना है कि जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वह तुरंत ही ताबूत में लेट गए और उस समय उन्होंने मास्क लगा रखा था। बहुत ड्रामे करने के बाद मेयर को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्थानीय लोगों ने पहले भी टॉरेस पर कोरोना वायरस के खतरे को गंभीरता से न लेने और शहर में सुरक्षा सावधानियों को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया था।

66 दिन पहले से लगे लॉकडाउन से गुस्साए स्थानीय लोगों का कहना है कि टॉरेस ने लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से शहर में सिर्फ आठ दिन बिताए हैं, और वह किसी भी स्थानीय सुरक्षा उपायों को लागू करने में फेल रहे।

ये भी पढ़ें...पिता के साथ साइकिल पर लंबे सफर ने बदली किस्मत, ज्योति के पास आया बड़ा बुलावा

Tags:    

Similar News