Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग, जानिए इसकी खास बातें

बुर्ज खलीफा का निर्माण 21 सितंबर, 2004 में शुरू हुआ और चार जनवरी 2010 में इसका उद्घाटन किया गया। बुर्ज खलीफा बिल्डिंग में 162 मंजिल के साथ 3 बेसमेंट लेवल हैं। 

Update: 2021-01-04 07:07 GMT
Burj Khalifa के बारे में रोचक तथ्य

लखनऊ: बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के बारे में तो आप सभी ने सुना और पढ़ा होगा और कईयों ने इसका करीब से दीदार भी किया होगा। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा के नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का खिताब है। इस 828 मीटर ऊंची इमारत को बनाने में करीब छह साल का लंबा वक्त लगा था। फिर जाकर आज ही के दिन (4 जनवरी) साल 2010 में औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन किया गया।

बुर्ज खलीफा के नाम हैं कई सारे खिताब

अगर बुर्ज खलीफा की बात करें तो विश्व भर में आकर्षक के केंद्र इस गगनचुंबी इमारत को एड्रियन स्मिथ ने डिजाइन किया था। इसका निर्माण 21 सितंबर, 2004 में शुरू हुआ और चार जनवरी 2010 में इसका उद्घाटन किया गया। बुर्ज खलीफा बिल्डिंग में 162 मंजिल के साथ 3 बेसमेंट लेवल हैं। यह दुनिया के सबसे ज्यादा फ्लॉर वाली इमारत भी है। इसमें आपको मार्केट, सिनेमा हॉल, स्‍वीमिंग पूल और ऑफिस जैसी सुविधाएं दी गई हैं। आपको बता दें कि इसमें लगी लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है।

यह भी पढ़ें: हार मानने को तैयार नहीं ट्रंप: इसलिए अधिकारी पर बनाया दबाव, ऑडियो वायरल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Burj Khalifa के बारे में कुछ रोचक तथ्य

बुर्ज खलीफा को बनाने में करीब आठ अरब डॉलर रुपये खर्च हुए।

100 किलोमीटर दूर से भी दिखाई देती है इमारत।

बुर्ज खलीफा के नाम एक या दो नहीं बल्कि कई खिताब हैं, जैसे कि सबसे ऊंची फ्रीस्टैंडिंग इमारत, सबसे ऊंचे स्वीमिंग पूल, सबसे तेज व लंबी लिफ्ट, सबसे ऊंची मस्जिद, सबसे ऊंचे रेस्तरां और सबसे ऊंचा नाइटक्लब का खिताब इसके पास है।

दुनिया के सबसे ज्यादा फ्लॉर वाली इमारत है बुर्ज खलीफा।

बुर्ज खलीफा के निर्माण में 1 लाख 10 हजार टन से ज्याद कंक्रीट, 55 हजार टन से ज्यादा स्टील रेबर इस्तेमाल हुआ है।

इसे 12 हजार मजदूरों ने मिलकर बनाया है।

इसमें एक समय में 35 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था है।

इमारत के निर्माण के समय इसका नाम बुर्ज दुबई रखा गया था, लेकिन बिल्डिंग को बनाने में वित्तीय सहायता देने वाले संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के सम्मान में उद्घाटन के वक्त इसका नाम बुर्ज खलीफा कर दिया गया।

बुर्ज खलीफा के लिए जल आपूर्ति विभाग द्वारा रोजाना औतसन 9,46,000 लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है।

यह भी पढ़ें: नेपाल में सियासी बवाल के बीच बीमार पत्नी का इलाज कराने आज भारत आएंगे प्रचंड

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये हैं दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें-

Burj Khalifa के अलावा भी दुनिया में कई अन्य इमारतें हैं जो काफी ऊंची हैं। हालांकि अब तक सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ही है, तो चलिए जानते हैं अन्य बिल्डिंग के बारे में-

शंघाई टावर

चीन के शंघाई शहर में स्थित यह बिल्डिंग 2,073 फीट ऊंची है, यह साल 2015 में बनकर तैयार हुई थी।

मक्का रॉयल क्लॉक टावर

दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों की लिस्ट में शुमार मक्का रॉयल क्लॉक टावर सऊदी अरब के विश्व प्रसिद्ध मक्का शहर में स्थित है। इसकी ऊंचाई 1,972 फीट है। इस टावर का निर्माण साल 2012 में हुआ था।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की ऊंचाई करीब 1,776 फीट है। इसका निर्माण साल 2014 में पूरा हुआ था।

ताइपे 101

ताइपे 101 ताइवान में बनाई गई है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई करीब 1,667 फीट है, जिसका निर्माण 2004 में हुआ था।

शंघाई वर्ल्ड फाइनैंशल सेंटर

इस इमारत के नाम से ही जाहिर है कि यह चीन के शंघाई शहर में है। इसकी ऊंचाई 1,614 फीट है। इसे 2008 में बनाया गया था।

इंटरनैशनल कॉमर्स सेंटर

यह बिल्डिंग हॉन्ग कॉन्ग (चीन) में स्थित है। ये इमारत 1,588 फीट ऊंची बनाई गई है, जिसका निर्माण कार्य साल 2010 में पूरा हुआ था।

पेट्रोनस ट्विन टावर 1

मलयेशिया के कुआला लंपुर में बनी पेट्रोनस ट्विन टावर 1 की ऊंचाई 1,483 फीट है। यह इमारत 1998 में बनकर तैयार हो गई थी।

पेट्रोनस ट्विन टावर 2

ये बिल्डिंग भी मलयेशिया के कुआला लंपुर में ही स्थित है। इसकी ऊंचाई भी 1,483 फीट है। इसका निर्माण भी 1998 में ही हुआ था।

जिफेंग टावर

जिफेंग टावर चीन के नानजिंग शहर में है। 1,476 फीट ऊंची इस इमारत का निर्माण 2010 में हुआ था।

यह भी पढ़ें: Disease X की हुई खोज, वैज्ञानिक बोले- खतरनाक है ये नई बीमारी, हो जाएं सावधान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News