मिली सोने की जीभ: काट कर दफनाई हजारों साल पहले, देख वैज्ञानिक भी कांप उठे

सोने से बनी हर चीज से इंसान को बेहद लगाव होता है। लोग सोने के महंगें-मंहगें आभूषण बनवाते हैं। उन आभूषणों को पहनने का भी शौक रखते है। ऐसे में अगर किसी की ये इच्छा मरने के बाद पूरी हो, उस यह इच्छा के शायद कोई मायने नहीं रह जाते हैं।

Update: 2021-02-08 13:12 GMT
मिस्त्र में प्राचीन काल में मौत के बाद डेड बॉडीज को सहेजने के लिए लोग इन पर बहुत खास तरह का लेप चढ़ाकर उन्हें कपड़े से अच्छे से लपेट देते थे।

नई दिल्ली: पीली धातु यानी सोने से बनी हर चीज से इंसान को बेहद लगाव होता है। लोग सोने के महंगें-मंहगें आभूषण बनवाते हैं। उन आभूषणों को पहनने का भी शौक रखते है। ऐसे में अगर किसी की ये इच्छा मरने के बाद पूरी हो, उस यह इच्छा के शायद कोई मायने नहीं रह जाते हैं। वैसे मिस्त्र ममी के बेहद मशहूर देश है। यहां पर एक बहुत ही पुरानी साइट से हाल ही में एक ऐसी चीज खोजी गई है, जिसकी जुबान यानी जीभ सोने की है।

ये भी पढ़ें...पॉपुलर हुई Adult Dolls: तेजी से बढ़ रही इनकी मांग, ऐसे खरीद रहे इसे लोग

ममियां सालों बाद भी ताजा

ये तो सभी जानते हैं कि मिस्त्र देश अपने पिरामिड (Pyramid) के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर इन पिरामिड में ममी मिलने की बात सभी सुन चुके हैं। ऐेसे में यहां प्राचीन काल में मौत के बाद डेड बॉडीज को सहेजने के लिए लोग इन पर बहुत खास तरह का लेप चढ़ाकर उन्हें कपड़े से अच्छे से लपेट देते थे। ये लेप इस तरह लगाया जाता है कि जिससे उन्हें सड़ने से बचाया जाता था। यही कारण है कि मिस्त्र में कई हजार साल बाद मिली ममियां सालों बाद भी ताजा दिखती हैं।

ऐसे में मिस्त्र के प्राचीन इलाके तापोसिरिस मैग्ना में एक ममी मिली है, जो करीब 2000 साल पुरानी है। मिस्त्र में ये इतनी पुरानी ममी मिलना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। पर इस ममी की ये खासियत है कि इसकी जीभ सोने (Mummy With Golden Tongue) की है।

फोटो- सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...एक्सीडेंट के मामले में सऊदी की अदालत ने सुनाया फरमान, पैर के बदले पैर दें वरना…

सोने की जीभ

इस बारे में इजिप्शियन एंटीक्विटीज मिनिस्ट्री (Egyptian Antiquities Ministry) के अनुसार, 2000 साल पहले ऐसी कोई परंपरा रही होगी। कि मरने वाला प्रभु से बातें करेगा। शायद इसीलिए शख्स को सोने की जीभ (Golden Tongue) के साथ दफनाया गया होगा।

वहीं इजिप्शियन एंटीक्विटीज मिनिस्ट्री द्वारा जारी बयान के अनुसार, मिस्त्र की प्राचीन कथाओं में माना जाता रहा है कि अगर सोने की जीभ वाली ममी 'गॉड ऑफ द अंडरवर्ल्ड' यानी पाताल के देवता ओसिरिस से बात करेगी, तो उसे सोने की जीभ की जरूरत होगी। साथ ही सोने की जीभ को मरने के बाद देवी-देवताओं से संवाद करने की एक अहम योग्यता के तौर पर देखा जाता था। इसलिए ऐसा किया गया होगा।

ये भी पढ़ें...भयंकर विनाश का खतरा: ग्लेशियर से मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने कही ये बात

Tags:    

Similar News