World Billionaires List 2023: टॉप-10 अरबपतियों की सूची से बाहर हुए भारतीय, इस देश का है दबदबा

Billionaires List 2023: साल 2023 गौतम अडानी और मुकेश अंबानी जैसे भारतीय उद्योगपतियों के लिए निराशाजनक रहा। दोनों दिग्गज टॉप-10 अरबपतियों की सूची से बाहर हो चुके हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-02-07 05:46 GMT

Mukesh Ambani Gautam Adani (photo: social media )

Billionaires List 2023: साल 2022 में दिग्गज भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी अपनी नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी के कारण सुर्खियों में रहे। अडानी ने बिल गेट्स, से लेकर मार्क जकरबर्ग और जेफ बेजोस जैसे धुन कुबेरों को पछाड़ते हुए दुनिया के टॉप-10 रईसों में दूसरा स्थान हासिल कर लिया था। पिछले साल की शुरूआत में ही एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके थे लेकिन साल 2023 गौतम अडानी और मुकेश अंबानी जैसे भारतीय उद्योगपतियों के लिए निराशाजनक रहा। दोनों दिग्गज टॉप-10 अरबपतियों की सूची से बाहर हो चुके हैं। इसी के साथ सूची से भारतीय उद्योगपति भी गायब हो गए।

हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह को ऐसा झटका लगा, जिसकी समूह ने कल्पना भी नहीं की थी। समूह की कंपनियों के शेयर में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मात्र 9 दिन में ग्रुप की कंपनियों के शेयर 60 फीसदी तक कम हो गए। जिसका नतीजा ये हुआ कि गौतम अडानी अपनी आधी संपत्ति गंवा बैठे यानी उनका नेटवर्थ आधा हो गया।

टॉप-10 से अडानी - अंबानी बाहर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा टॉप-10 उद्योगपतियों की सूची से अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी और रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की रवानगी हो चुकी है। अडानी जहां 63.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी 6 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है, जिसके कारण वे 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति अब 80.78 अरब डॉलर रह गई है।

धनकुबेरों की सूची में इस देश का दबदबा

धनकुबेरों की सूची में फ्रेंच बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट सबसे टॉप पर हैं। उनकी संपत्ति में 33.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 196 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसके बाद ट्विटर के मालिक और टेस्ला फाउंडर एलन मस्क का नंबर आता है। टॉप 10 अमीरों की सूची में सुपरपॉवर अमेरिका का दबदबा है। सबसे अधिक अमेरिकी उद्योगपतियों ने जगह बनाई है।

शीर्ष 10 में जिन अमेरिकी बिजनेसमैनों ने जगह बनाई है, वे हैं – एलन मस्क (रैंक-2), जेफ बेजोस (रैंक-3), बिल गेट्स (रैंक-4), वॉरेन बफेट (रैंक-5), लैरी ऐलीसन (रैंक-6), लैरी पेज(रैंक-7), सर्गेइ ब्रिन (रैंक-8) और स्टीव बॉल्मर (रैंक-9) शामिल हैं।

Tags:    

Similar News