महान वास्तुकार पई का निधन, शोक में डूबा फ्रांस

तीक्ष्ण रेखाओं और मजबूत ढांचे के अनोखे चितेरे और जानेमाने अमेरिकी वास्तुकार आई.एम. पई का निधन हो गया है। उनके कंपनी की तरफ गुरूवार को यह जानकारी दी गई। वह 102 वर्ष के थे।

Update: 2019-05-17 13:25 GMT

पेरिस/न्यूयार्क: तीक्ष्ण रेखाओं और मजबूत ढांचे के अनोखे चितेरे और जानेमाने अमेरिकी वास्तुकार आई.एम. पई का निधन हो गया है। उनके कंपनी की तरफ गुरूवार को यह जानकारी दी गई। वह 102 वर्ष के थे।

चीन में पैदा हुये पई को पेरिस में बनाए लूव्र पिरामिड के लिए अपार ख्याति मिली पर एक वक्त ऐसा भी था जब तीस साल पहले करीब 90 फीसदी फ्रांसीसी इस इमारत को बेकार की कवायद के रूप में देखते थे। शीशे की बनी इस इमारत को आज आधुनिक वास्तुकला में मील के पत्थर के रूप में देखा जाता है।

यह भी पढ़ें.....एग्जिट पोल के नतीजे से पहले बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 537 अंक उछला

इसके अलावा वे वाशिंगटन की नेशनल गैलेरी ऑफ आर्ट, जापान के शिगो में मिन्हो संग्रहालय, बोस्टन में जॉन एफ. कैनेडी पुस्तकालय भवन, कतर के दोहा में म्यूजियम ऑफ इस्लामिक आर्ट जैसी आधुनिक शैली की इमारतों के लिए मशहूर हुये।

उन्हें अमेरिका के मेडल ऑफ फ्रीडम, फ्रांस के लीजेंड द ऑनर जैसे अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया था।

यह भी पढ़ें.....राजस्थान में सामूहिक बलात्कार मामले में सात के खिलाफ मामला दर्ज

चीनी मूल के पई ने मैसाच्युसेट्स इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी से 1940 में वास्तुकला मे पढ़ाई पूरी की थी। बाद में उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालन में भी अध्ययन किया। 1954 में उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिली।

(एएफपी)

Tags:    

Similar News