दुनिया को खतरा! ऐतिहासिक आपदा, समुद्र में डूब जायेगा ये तैरने वाला शहर    

शहर के प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में पानी घुस गया। शहर के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने बताया कि यह ऐतिहासिक आपदा है। इससे उबरने के लिए हमें जी-जान से जुटना पड़ेगा। ब्रुगनारो ने ट्वीट किया कि पूरा शहर घुटनों पर आ गया है।

Update: 2019-11-14 13:24 GMT

नई दिल्ली: ग्लोबल वार्मिंग के कारण सारी दुनिया पर खतरे का बादल मंडरा है। इटली के खूबसूरत शहरों में शुमार पानी पर तैरने वाला शहर भी अब डूब रहा है। ये शहर है वेनिस। यहां 53 सालों के बाद ऐसी भयावह बाढ़ आई है। इससे पहले ऐसा नजारा 1966 में देखने को मिला था।

ये भी देखें : यूपी: एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 12 दिसंबर को

मेयर ने कहा- ये ऐतिहासिक आपदा है

बताया गया है कि 13 नवंबर को हाईटाइड के कारण पूरे शहर में पानी भर गया। शहर के प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में पानी घुस गया। शहर के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने बताया कि यह ऐतिहासिक आपदा है। इससे उबरने के लिए हमें जी-जान से जुटना पड़ेगा। ब्रुगनारो ने ट्वीट किया कि पूरा शहर घुटनों पर आ गया है।

 

कीमती वस्तुओं को पहुंचा नुकसान

विश्वविख्यात ग्रिटी पैलेस की कई बहुमूल्य वस्तुओं को भी पानी भरने से नुकसान हुआ है। कोस्टगार्ड टीम अतिरिक्त बोट और वॉटर एंबुलेंस के साथ बचाव कार्य में जुटी है। पर्यटकों को वापस उनके देश भेजा जा रहा।

ये भी देखें : दोस्ती हो तो ऐसी: 22 लोगों का ग्रुप ऐसे करता है लोगों की मदद, कहानी है भावुक

इटली के इस खूबसूरत शहर वेनिस में हर साल लाखों की संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। लेकिन इस वक्त वहां मौजूद पर्यटकों को वेनिस प्रशासन वापस उनके देश या शहर भेज रहा है।

मेयर ने सरकार से मांगी मदद

मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने ट्विटर पर कहा कि स्थिति बेहद नाटकीय थी। हमने सरकार से मदद मांगी है। अब हमें बहुत ज्यादा धन की जरूरत पड़ने वाली है। यह सब जलवायु परिवर्तन का नतीजा है। डॉक पर खड़ी नावें पलटकर सड़क पर आ गईं. होटलों और रेस्टोरेंट में पानी घुस गया। लोगों के सामान पानी में बहने लगे।

ये भी देखें : उन्नति सोशल फाउंडेशन ने बाल दिवस पर किया नेक कार्य

बाढ़ से बचने की योजना घोटाले की भेंट चढ़ी

उच्च ज्वार के समय वेनिस को बाढ़ से बचाने के लिए 1984 में एक परियोजना तैयार की गई थी। करोड़ों यूरो की यह परियोजना घोटालों की भेंट चढ़ गई। आज तक यह परियोजना पूरी नहीं हो पाई है।

ये भी देखें : 10 kg विस्फोटक से शहर को दहलाने की थी साजिश, आगे जो हुआ वो रुंह कंपा देगा

पूरी दुनिया में दिख रहा है जलवायु परिवर्तन का असर

ग्लोबल वार्मिंग के कारण कई राज्‍यों में बाढ़ और प्रदूषण से स्थितियां काफी गंभीर हो जाती हैं। ये ऐसी समस्‍या है, जिसका विश्‍व के सभी देशों को मिलकर सामना करना पड़ेगा। ऐसा नहीं किया तो वेनिस जैसी आपदा अन्‍य देशों में भी दिखेगी।

Tags:    

Similar News