महिला ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म

अमेरिका के टेक्सास के शहर ह्यूस्टन से एक हैरान करना वाली तस्वीर सामने आई है। टेक्सास के शहर ह्यूस्टन में एक महिला ने 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से ऐसा कोई एक मामला ही होता है जब कोई महिला एकसाथ 6 बच्चों को जन्म देती है।

Update: 2019-03-16 10:50 GMT

ह्यूस्टन: अमेरिका के टेक्सास के शहर ह्यूस्टन से एक हैरान करना वाली तस्वीर सामने आई है। टेक्सास के शहर ह्यूस्टन में एक महिला ने 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से ऐसा कोई एक मामला ही होता है जब कोई महिला एकसाथ 6 बच्चों को जन्म देती है। महिला ने अमेरिका के 'द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास' में 6 बच्चों को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें.....यूपी बोर्ड के अंकपत्रों में 2020 से अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा में लिखा जाए नाम: हाईकोर्ट

अस्पताल की तरफ से बताया गया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। अस्पताल ने बताया कि थेलमा स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें.....इमरान खान के सिनेटर का ये बयान पढ़कर हर भारतीय का खौल उठेगा खून!

अस्पताल के बयान के मुताबिक बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई (NICU) में रखा गया है।

यह भी पढ़ें.....देश के इन विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए करें आवेदन, ये है डिटेल

थेलमा चैका ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है। उन्होंने अभी अपने चारों बेटों का नाम नहीं रखा है। बेटों के नाम पर वह अभी विचार कर रही हैं।

Tags:    

Similar News