चीन की ये हकीकत: नहीं जानते होंगे आप, सच्चाई आपको कर देगी हैरान

चीन में इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों से ज्यादा लोग इससे पीड़ित है। इस बीच आज हम आपको कुछ ऐसे तथ्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे।

Update: 2020-02-14 11:17 GMT
चीन की ये हकीकत: नहीं जानते होंगे आप, सच्चाई आपको कर देगी हैरान

चीन में इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों से ज्यादा लोग इससे पीड़ित है। इस बीच आज हम आपको कुछ ऐसे तथ्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे। तो चलिए जानते हैं उन तथ्यों के बारे में-

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

साल 2014 में एक्सपर्ट्स ने ये दावा किया था कि चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके अलावा चीन सबसे बड़ा निर्यातक है। यानि कि चीन के बहुत से प्रॉडक्ट्स अलग-अलग देशों में भेजे जाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीनी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

यह भी पढें: कांग्रेस विधायक की गुंडई, आईपीएस अधिकारी के साथ की बदतमीजी

10 बजे तक सूर्योदय

आपने अक्सर देखा होगा कि हर देश में सूर्योदय साढ़े चार बजे से 6 बजे तक हो जाता है, लेकिन यहां पर सूर्योदय 10 बजे तक भी हो सकता है। जी हां, ये सच है यहां पर सूरज दिन के 10 बजे तक उग सकता है।

चीन में हुआ था फुटबॉल का अविष्कार

यहां पर ही फुटबॉल (सॉकर) का अविष्कार किया गया था। आज से लगभग 2.200 साल पहले एक खेल का अविष्कार हुआ जो बाद में फुटबॉल (सॉकर) में बदल गया। इसका अविष्कार चीन में ही किया गया था। दुनिया की पहली सॉकर बॉल एक चमड़े की गेंद थी जिसमें पंख और बाल थे और इस खेल को पहले 'त्सू' चू 'कहा जाता था। इसका शाब्दिक मतलब है किकिंग बॉल।

यह भी पढें: सुप्रीम कोर्ट का बहुत बड़ा फैसला, 31 मार्च के बाद नहीं चलेंगी ये गाड़ियां

सबसे अधिक आबादी वाला देश

इसके अलावा चीन दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यहां पर 1.4 बिलियन से अधिक लोग रहते हैं और यहां की जनसंख्या दुनिया भर में मशहूर है। चीन के पास पृथ्वी पर सबसे बड़ी आबादी होने का विश्व रिकॉर्ड है। वहीं भारत भी चीन से ज्यादा पीछे नहीं है। भारत की आबादी 1.3 बिलियन है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भारत जनसंख्या के मामले में चीन की बराबरी कर सकता है।

यह भी पढें: मधुमेह रोगियों के लिए एक नई मशीन, तौल कर देगी इंसुलिन

Tags:    

Similar News