इवांका ट्रंप इथियोपिया में महिला सशक्तिकरण का कर रही हैं प्रचार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप की बेटी और वरिष्ठ सहायक ने अदीस अबाबा में एक कॉफी शॉप और कपड़ा निर्माण से जुडी़ कंपनी का दौरा किया। चार दिवसीय अपनी इथियोपिया और आइवरी कोस्ट की यात्रा के दौरान वह सबसे पहले यहां पहुंची।

Update: 2019-04-15 06:38 GMT

अदीस अबाबा: वॉशिंगटन से दूर इवांका ट्रंप अभी महिलाओं के लिए व्हाइट हाउस वैश्विक आर्थिक कार्यक्रम का प्रचार करते हुए इथियोपिया में हैं। यहां उन्होंने रविवार को महिला कारोबारियों से मुलाकात की और उनके द्वारा किए जा रहे कामों की जानकारियां ली।

ये भी देखें:चीन में रासायनिक विस्फोट के संबंध में 17 और लोग हिरासत में

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप की बेटी और वरिष्ठ सहायक ने अदीस अबाबा में एक कॉफी शॉप और कपड़ा निर्माण से जुडी़ कंपनी का दौरा किया। चार दिवसीय अपनी इथियोपिया और आइवरी कोस्ट की यात्रा के दौरान वह सबसे पहले यहां पहुंची।

उनकी यात्रा का उद्देश्य महिला काराबारियों का संघर्ष समझना और उन्हें सहायत पहुंचाना है। इवांका ने यहां पारंपरिक कॉफी समारोह में हिस्सा भी लिया। यहां उन्होंने नए वित्तीय सहायत की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘ महिलाओं में निवेश करना एक अच्छी विकास नीति है और बेहतर कारोबार है।’’

ये भी देखें:जया के खिलाफ अमर्यादित बयान देने के मामले में आज़म खान पर FIR दर्ज

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से वुमन्स ग्लोबल डेवलपमेंट एंड प्रॉस्पेरिटी इनिशियेटिव शुरू की है तब से इवांका की यह पहली अफ्रीका यात्रा है।

Tags:    

Similar News