इवांका ट्रंप की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए अफ्रीका जाने की योजना

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इस महीने चार से अधिक दिनों के लिए इथियोपिया और आइवरी कोस्ट जाएंगी। व्हाइट हाउस ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि इवांका ट्रंप के कार्यक्रम में आइवरी कोस्ट में महिला आर्थिक सशक्तिकरण सम्मेलन के साथ-साथ दोनों देशों के नेताओं, अधिकारियों और महिला उद्यमियों के साथ बैठक करना और स्थलों का दौरा करना शामिल है।

Update: 2019-04-04 05:07 GMT

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस की सलाहकार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप महिलाओं की वैश्विक पहल को बढ़ावा देने के लिए अफ्रीका की यात्रा पर जाने की योजना बना रही हैं। इसकी अगुवाई इवांका ही कर रही हैं।

ये भी देखें:नागपुर में आज जनसभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इस महीने चार से अधिक दिनों के लिए इथियोपिया और आइवरी कोस्ट जाएंगी। व्हाइट हाउस ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि इवांका ट्रंप के कार्यक्रम में आइवरी कोस्ट में महिला आर्थिक सशक्तिकरण सम्मेलन के साथ-साथ दोनों देशों के नेताओं, अधिकारियों और महिला उद्यमियों के साथ बैठक करना और स्थलों का दौरा करना शामिल है।

ये भी देखें:केरल: वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो को अब तक मंजूरी नहीं

इस यात्रा के दौरान अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी के प्रशासक मार्क ग्रीन इवांका के साथ होंगे।

(भाषा)

Tags:    

Similar News