भीषण धमाका: खदान में भूस्खलन से 13 की मौत, 150 लोग फंसे

गौरतलब है कि ये तीनों घटनाएं खदान में भूस्खलन की हैं। तीनों घटनाओं को मिलाकर 13 लोगों की मौत और 150 फंसे होने की खबर है।

Update: 2020-02-07 06:11 GMT

नई दिल्ली: पूर्वी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के काबो डेलगाडो प्रांत में माणिक की एक खदान में भूस्खलन की खबर है। इस भूस्खलन में 11 अवैध खनिकों की मौत हो गयी। गुरुवार को इस बात की जानकारी मोजाम्बिक के खनन मंत्रालय के महानिरीक्षक ओबेटे मैटिन ने दी।

अलग-अलग दिन हुई मौतें

जानकारी के अनुसार यह मौतें अलग-अलग दिन हुई हैं। इस क्रम में बुधवार रात खदान में भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि इससे पहले चार फरवरी को एक मौत और पांच फरवरी की सुबह दो लोगों की मौत हो गयी थी।

ये भी पढ़ें—इस परंपरा से खतरे में महिलाओं का जीवन, इलाज के लिए बढ़ रहा डॉलर पर बोझ

मरने वालों में से अधिकतर नामपुला प्रांत के रहने वाले हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि वर्षा के दिनों में अवैध खनिक पानी से खनिज पदार्थों को बचाने की कोशिश करते हैं जिसके कारण इस प्रकार के हादसे होते हैं।

जिम्बाब्वे में भी दो खनिकों की मौत, 20 लोग फंसे

जिम्बाब्वे में सोने की खदान ढहने से दो खनिकों की मौत हो गयी और 20 अन्य खनिक फंस गये हैं। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बुधवार रात हरारे से 200 किलोमीटर दूर कवेकवे जिले की ग्लोब एंड फीनिक्स खदान में हुई।

ये भी पढ़ें—सेना की जेल से फरार हुआ ये खूंखार आतंकी, 132 स्कूली बच्चों की मौत का है गुनहगार

स्वीडन के खदान में भीषण आग, 130 लोगों के फंसे होने की आशंका

बता दें कि उत्तरी स्वीडन की गारपेनबर्ग खदान में भीषण आग के से करीब 130 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। डन की पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक खदान में 70 से 80 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। गौरतलब है कि ये तीनों घटनाएं खदान में भूस्खलन की हैं। तीनों घटनाओं को मिलाकर 13 लोगों की मौत और 150 फंसे होने की खबर है।

Tags:    

Similar News