60 चीनी गिरफ्तार: सेना ने तेजी से किया वार, धर-दबोचा पूरा जहाज

दक्षिणी चीन सागर में बढ़ती तनातनी के चलते शनिवार को मलेशिया ने चीन पर तेजी से वार किया है। मलेशिया ने चीन के छह जहाजों को घेर लिया।

Update: 2020-10-13 06:44 GMT
दक्षिणी चीन सागर में बढ़ती तनातनी के चलते शनिवार को मलेशिया ने चीन पर तेजी से वार किया है। मलेशिया ने चीन के छह जहाजों को घेर लिया।

क्वालालंपुर। दक्षिणी चीन सागर में बढ़ती तनातनी के चलते शनिवार को मलेशिया ने चीन पर तेजी से वार किया है। मलेशिया ने चीन के छह जहाजों को घेर लिया। दरअसल चीन के ये जहाज जबरदस्ती दखल देते हुए जानबूझकर मलेशियाई जलसीमा में मछली पकड़ रहे थे। ऐसे में चीन की इस हरकत के बाद मलेशियाई नौसेना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी चीनी जहाजों पर 60 चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें... तूफान से तबाही: मौसम ने ली जोर की करवट, जारी हुई चक्रवाती चेतावनी

चीनी जहाजों ने कम से कम 89 बार घुसपैठ

फोटो(सोशल मीडिया)

ऐसे में मलेशियाई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 60 चीनी नागरिकों को पूर्वी मलेशियाई राज्य जोहोर के पूर्वी तट पर एक अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया था। चीन के सभी जहाज क्विनहंगडाओ बंदरगाह में पंजीकृत थे।

इससे पहले मलेशियाई जलसीमा में सन् 2016 से 2019 के बीच चीनी जहाजों ने कम से कम 89 बार घुसपैठ की है। इसके बाद से ही मलेशिया ने अपनी समुद्री सीमा पर सैनिकों की गश्त को पहले से काफी बढ़ा दिया था।

चीन को कड़ी चेतावनी देता हुआ मलेशिया ने पहले ही दक्षिणी चीन सागर पर चीन के कथित दावे को खारिज कर दिया है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र में मलेशिया के स्थायी मिशन ने 29 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भेजे गए एक नोट में चीन के दावे को खारिज कर दिया था। चीन दक्षिणी चीन सागर के अधिकतर हिस्से पर अपना दावा जताता रहा है।

फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें...धमाके में उड़ा घर: कोलकाता में मची अफरा-तफरी, दहशत में कांप उठे लोग

90 प्रतिशत हिस्से पर चीन का दावा

संयुक्त राष्ट्र के नोट में मलेशिया ने कहा था कि पूर्वी सागर (जिसे दक्षिण चीन सागर भी कहा जाता है) में समुद्री सुविधाओं के लिए चीन के दावे का अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत कोई आधार नहीं है। जिसके बाद मलेशिया की सरकार ने चीन के ऐतिहासिक, संप्रभु और कानूनी अधिकार क्षेत्र के दावों को भी खारिज कर दिया था।

दरअसल दक्षिणी चीन सागर के 90 प्रतिशत हिस्से पर चीन अपना दावा करता है। ऐसे में इस समुद्र को लेकर उसका फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और वियतनाम के साथ विवाद चल रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ चीन का द्वीपों को लेकर विवाद अपनी चरम सीमा पर है। और हाल में ही अमेरिका ने दक्षिणी चीन सागर पर चीन के दावे को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें...बदल जाएगा आसमान: आज दिखेगा ऐसा नजारा, कभी न देखा होगा किसी ने

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News