Artemis II Crew: 50 साल बाद चांद पर पहुंचेगा इंसान, पहली बार लगाएंगे चक्कर...NASA ने बताए चारों एस्ट्रोनॉट्स के नाम

NASA announces Artemis II crew: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने 50 साल बाद चांद पर जाने वाले 4 अंतरिक्ष यात्रियों के नाम घोषित किए हैं। यह मिशन 2024 के लिए तैयार किया गया है।

Update: 2023-04-03 22:30 GMT

NASA announces Artemis II crew : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने सोमवार (03 अप्रैल) उन को चार अंतरिक्ष यात्रियों (Astronauts) के नाम घोषित किए हैं जो 50 सालों बाद चांद की यात्रा करेंगे। ये अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाकर वापस धरती पर आएंगे। नासा 50 साल के रिसर्च और प्रयासों के बाद ये उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। चारों अंतरिक्ष यात्रियों के नाम हैं क्रिस्टीना कोच (Christina Koch), विक्टर ग्लोवर (Victor Glover), रीड वाइजमैन (Reed Wiseman) और जेरेमी हैनसन (Jeremy Hanson)।

अपोलो मिशन (Apollo Mission) खत्म होने के बाद ये चार एस्ट्रोनॉट्स पहले ह्यूमन्स होंगे जो चांद से वापस लौटेंगे। यह चारों एस्ट्रोनॉट्स अर्टिमस- 2 के साथ चांद की यात्रा करेंगे। अमेरिका (USA) इस मिशन को 2024 के लिए तैयार कर रहा है।

एक कनाडा और 3 अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स

इन चारों एस्ट्रोनॉट्स में एक कनाडा के और शेष तीन अमेरिका के हैं। चारों नामों की घोषणा ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर (johnson space center) में की गई। पांच दशकों से भी ज्यादा समय के बाद Artemis-II चांद की पहली इंसानी यात्रा होगी। मगर, इस दौरान चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग नहीं होगी। अर्थात, ये चारों एस्ट्रोनॉट्स चांद पर अपने कदम नहीं रखेंगे। इस मिशन की सफलता के बाद Artemis-III मिशन 2025 में भेजा जाएगा। उस मिशन में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स चांद पर कदम रखेंगे।

NASA के पास 18 एस्ट्रोनॉट्स

इस मिशन के बाद चांद पर एक आउटपोस्ट (Outpost on Moon) बनाने की कवायद चल रही है। जिसके बाद मंगल ग्रह (Mars planet) की यात्रा को और आसान बनाया जाएगा। इस समय नासा के पास कुल 18 एस्ट्रोनॉट्स हैं। इनमें 9 पुरुष और 9 महिलाएं हैं। इनके अलावा, कनाडा की तरफ से पहली बार किसी अंतरिक्ष यात्री को 'मून मिशन' पर भेजा जा रहा है।

अर्टेमिस-1 मिशन की सफलता के बाद फैसला

NASA की ये घोषणा आधिकारिक तौर पर उस वक्त सामने आई है जब पिछले साल अंत में नासा ने अर्टेमिस- 1 मिशन (Artemis - 1 mission) का सफल प्रक्षेपण किया था। इससे पता चला था कि अंतरिक्ष में हम इंसान भेज सकते हैं। साथ ही, उन्हें सुरक्षित वापस जमीन पर ला भी सकते हैं।

1972 में अपोलो मिशन के बाद बढ़ा कदम

NASA की ओर से इस घोषणा ने आधिकारिक तौर पर 10 दिन की लंबी आर्टेमिस- 2 मिशन (Artemis - 2 Mission) की तैयारियों को बंद कर दिया है। इसने इंसान को चांद के एक कदम और करीब ला दिया है। जो कि अपोलो मिशन (apollo mission) के बाद हुआ है। आपको बता दें, आखिरी बार 1972 में अपोलो 17 कमांडर यूजीन सर्नन ने धरती की प्राकृतिक सैटेलाइट (चांद) पर अपने पैरों के निशान छोड़े थे।

Tags:    

Similar News