Nobel Prize 2023: रसायन में नोबेल प्राइज की घोषणा, मौंगी जी बावेंडी, लुईस ई ब्रूस और एलेक्सी आई को मिला पुरस्कार
Nobel Prize 2023 In Chemistry: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने रसायन विज्ञान में इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की है।;
Nobel Prize 2023 In Chemistry (Social media)
Nobel Prize 2023 In Chemistry: रसायन विज्ञान (Chemistry) में इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार (4 अक्टूबर) को केमिस्ट्री में 2023 का नोबेल पुरस्कार मौंगी जी. बावेंडी (Moungi G. Bawendi), लुईस ई. ब्रूस (Louis E. Brus) और एलेक्सी आई. एकिमोव (Alexei I. Ekimov) को देने का फैसला किया है। इन लोगों को ये पुरस्कार क्वांटम डॉट्स (Quantum dots) की खोज और संश्लेषण के लिए दिया गया है।
गौरतलब है कि, अब तक इस साल तीन श्रेणियों में नोबेल प्राइज की घोषणा हो चुकी है। 2 अक्टूबर को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में कैटालिन कारिको (Caitlin Carico) और ड्रू वीसमैन (Drew Weissman) को अवार्ड की घोषणा की गई थी। उसके अगले ही दिन यानी 3 अक्टूबर को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। Physics में नोबेल पुरस्कार के लिए पियरे ऑगस्टिनी फेरेंस क्राउसज और एनी एल'हुलियर के नामों की घोषणा की गई। आज अब रसायन शास्त्र यानी केमिस्ट्री के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा की गई।
पिछले साल इन्हें मिला था केमिस्ट्री का नोबेल
आपको बता दें, पिछले साल यानी 2022 में केमिस्ट्री का नोबेल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (USA) के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया था। ये प्राइज क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया था।
कितनी मिलती है पुरस्कार राशि?
नोबेल प्राइज विनर को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर अर्थात एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या 10 लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) की छोड़ी वसीयत से दी जाती है। अल्फ्रेड नोबेल का निधन 1896 में हो गया था।