तानाशाह से कांपा अमेरिका: अब बढ़ाएगा ट्रंप की मुश्किलें, जानिए आखिर क्या है वजह

तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर से शक्ति प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि ये प्रदर्शन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है।

Update: 2020-10-08 12:38 GMT
तानाशाह से कांपा अमेरिका: अब बढ़ाएगा ट्रंप की मुश्किलें, जानिए आखिर क्या है वजह

नई दिल्ली: अभी हाल ही में उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को देखे जाने की खबर सामने आई थी। अब खबर है कि इसे उत्तर कोरिया में 10 अक्टूबर को कोरियाई वर्कर्स पार्टी की 75वीं स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाली परेड में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इस मिसाइल के साथ तानाशाह किम जोंग उन अपनी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि ये खतरनाक मिसाइल फिलहाल शहर के बाहरी सीमा में रखी गई है।

फिर से शक्ति प्रदर्शन करने को तैयार हैं किम जोंग उन

बताया जा रहा है कि इस बार की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल 2017 में उत्तर कोरिया द्वारा टेस्ट की गई मिसाइल के मुकाबले काफी बड़ी और ज्यादा शक्तिशाली है। सत्ताधारी पार्टी की 75वीं वर्षगांठ पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। इस बार ज्यादा शक्तिशाली और लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को भी शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फेल हुई ऑनलाइन पढ़ाई: भीख मांग रहे सरकारी स्कूल के बच्चे, गुरुजी उड़ा रहे है मौज

(फोटो- सोशल मीडिया)

राष्ट्रपति ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ा करता सकता है ये प्रदर्शन

ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले किम का यह शक्ति प्रदर्शन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है। बता दें कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बीते काफी समय से परमाणु हथियारों को लेकर तनातनी का माहौल बना हुआ है। इसी वजह से अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध (Economic Restriction) लगा दिए हैं।

अपने देश में और ताकतवर बनकर उभरे किम जोंग

ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों और कोरोना वायरस महामारी के बाद भी किम जोंग उन अपने देश में और ताकतवर बनकर उभरे हैं। उत्तरी कोरिया पर लगाए गए कई प्रतिबंधों नाकाफी साबित हुए हैं और किम जोंग अपने मिशन को तेजी से पूरी करने में लगे हुए हैं। महामारी के बाद भी ये देश तेजी से बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: TRP का गंदा खेल: सामने आए चैनल्स के नाम, मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़

(फोटो- सोशल मीडिया)

उत्तरी कोरिया ने तैयार किया एक और न्यूक्लियर हथियार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी कोरिया ने एक और न्यूक्लियर हथियार भी तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी कोरिया इस साल की शुरूआत से ही तेजी से नई मिसाइलों को बनाने का काम कर रहा है। अभी बीते दिनों राजधानी प्योंगयांग में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल देखी गई, जिसके बाद पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया में दहशत फैल गए। इन्हें वर्कर्स पार्टी की 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित परेड में प्रदर्शित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: तैयार बिहार का गठबन्धन: सीएम के लिए चुने गए उपेंद्र कुशवाहा, ओवैसी भी शामिल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News