चीन और रूस ने बना लिए ये खतरनाक हथियार, डरा अमेरिका, दुनिया को दी चेतावनी

पेंटागन ने अपनी रिपर्ट में कहा है कि चीनी सेना जिस तेजी के साथ विकास किया है उससे वह वाकिफ है। चीन ने बड़े ढांचागत सुधार किए हैं। इसके तहत देश में बनी आधुनिक युद्ध प्रणालियों को तैनात कर रखा है।

Update: 2020-11-30 15:03 GMT
चीन की बढ़ती सैन्य ताकत अमेरिका टेंशन में हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय, पेंटागन ने अपनी 2020 मिलिट्री पावर रिपोर्ट में आगाह किया है।

नई दिल्ली: चीन युद्ध की तैयारियां करने लगा हुआ और सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है। चीन की बढ़ती सैन्य ताकत अमेरिका टेंशन में हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय, पेंटागन ने अपनी 2020 मिलिट्री पावर रिपोर्ट में आगाह किया है। इसमें कहा गया है कि कई सैनिक आविष्कारों के मामले में अमेरिका चीन से पिछड़ता जा रहा है। इस ताजा रिपोर्ट में आगाह करते हुए कहा गया है कि चीन अपनी सेना को आधुनिक बनाने में लगा हुआ है और 2035 तक यह काम पूरा कर लेगा। 2049 तक वह अपनी सेना को विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

पेंटागन ने अपनी रिपर्ट में कहा है कि चीनी सेना जिस तेजी के साथ विकास किया है उससे वह वाकिफ है। चीन ने बड़े ढांचागत सुधार किए हैं। इसके तहत देश में बनी आधुनिक युद्ध प्रणालियों को तैनात कर रखा है। चीन ने अपनी मुस्तैदी और साझा अभियान करने की क्षमता में भारी वृद्धि की है।

पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में चीन के साथ ही रूस के सैन्य ताकत की प्रगति का भी जिक्र किया है। बताया गया है कि रूस और चीन दोनों की नई तकनीकी क्षमता से दुनिया में ये धारणा बनी है कि अमेरिका के दुनिया की अकेली महाशक्ति होने के दिन अब बीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें...अब होगा युद्ध! आस्ट्रेलिया ने चीन को दी बड़ी चेतावनी, इस वजह से भिड़े दोनों देश

पेंटागन ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले सालों में युद्ध के जो नए क्षेत्र सामने होंगे, बाकी दुनिया ने उसके प्रति आंख को मूंद रखा है। रूस और चीन ने इसी दिशा में काफी विकास किया है। इसमें बताया गया है कि अगर अमेरिका को भावी युद्धों में रूस और चीन के मुकाबले की ताकत बने रहना है, तो उसे इन मामलों में आगे कदम बढ़ाने होंगे।

ये भी पढ़ें...चंद सेकेण्ड में धरती पर मचने वाली थी तबाही, तभी हुआ कुछ ऐसा, सन्न रह गए लोग

रिपोर्ट में खासकर तीन तरह की तकनीक में रूस और चीन के विकास करने की बात कही गई है। इनमें एक हाइपरसोनिक अस्त्र, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बैकचेन टेक्नोलॉजी हैं। चीन और रूस के इन हथियारों ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। दोनों देशों की इन तकनीक से पेंटगान की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें...भारत से बौखलाया चीन: अधिकारियों के दौरे पर कही ये बात, लगाए गंभीर आरोप

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News