PM Modi Egypt Visit Live: पीएम मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे, प्रधानमंत्री मैडबौली ने गले लगा किया स्वागत

PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की सफलतम यात्रा के बाद मिस्र पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ये मिस्र की पहली यात्रा है।

Update: 2023-06-24 10:08 GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Social Media)

PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार (24 जून) को अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा के समापन के बाद मिस्र (Egypt) पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी की ये मिस्र की पहली यात्रा है। इजिप्ट के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fattah El-Sisi) के आमंत्रण पर पीएम मोदी इजिप्ट पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया। प्रधानमंत्री मोदी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया। बता दें, 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। पीएम मोदी यहां अल-हकीम मस्जिद का दौरा भी करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,प्रधानमंत्री मोदी रात करीब 8:40 बजे मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली (Egyptian PM Mustafa Madbouly) के साथ भारतीय पीएम की बैठक होगी। दोनों नेताओं की मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगे। लगभग 10.20 बजे (IST) प्रधानमंत्री मोदी मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद वो मिस्र के विचारकों के साथ भी वार्ता करेंगे।

PM मोदी अल-हकीम मस्जिद का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री मोदी मिस्र की पहली यात्रा पर हैं।इस दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय (Dawoodi Bohra Community) की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद (Al-Hakim Mosque) का दौरा करेंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर करीब 01 बजे मस्जिद जाएंगे। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे हेलियोपोलिस शहीद स्मारक (Heliopolis Martyrs Monument) जाएंगे। यहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आपको बता दें कि, यह एक स्मारक है जिसे राष्ट्रमंडल द्वारा बनवाया गया है। ये स्मारक उन 3,799 भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया है जिन्होंने पहले विश्व युद्ध के दौरान मिस्र में विभिन्न लड़ाइयों में अपने प्राणों की आहुति दी थी।

मिस्र के राष्ट्रपति के साथ MoU करेंगे साइन

हेलियोपोलिस शहीद स्मारक का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fatah Al-Sisi) से मिस्र प्रेसीडेंसी में मुलाकात करेंगे। जिसके बाद दोनों नेता एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। शाम करीब 5:30 बजे एक संयुक्त प्रेस वार्ता (Joint Press Conference) करेंगे। पीएम मोदी उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे के करीब नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Tags:    

Similar News