PM Modi in Japan: टोक्यो में जय श्रीराम के नारे से मोदी का हुआ स्वागत, जापानी बच्चे ने हिंदी में की बात

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। दूसरे देशों की तरह टोक्यो में भी प्रधानमंत्री मोदी का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Report :  Anshuman Tiwari
Update: 2022-05-23 05:45 GMT

टोक्यो में बच्चों से मुलाकात करते पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)

PM Modi Japan Visit: क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो(PM Modi in Tokyo) पहुंच गए हैं। दूसरे देशों की तरह टोक्यो में भी प्रधानमंत्री मोदी का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के काफी संख्या में लोग पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। सबसे खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री के स्वागत में जय श्रीराम के नारे(Jai Shri Ram) का जमकर उद्घोष किया गया। 

इसके साथ ही भारत मां का शेर आया(Bharat Maa Ka और 'जो 370 को मिटाए हैं, वो टोक्योआए हैं' के नारे भी सुनाई पड़े। प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर स्वागत करने आए लोगों से काफी गर्मजोशी से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया। जापान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Japan Visit) का काफी व्यस्त कार्यक्रम है और वे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी करेंगे।

फोटो-ट्विटर

भारत मां का शेर आया के नारे की गूंज

प्रधानमंत्री मोदी के हर विदेश दौरे(PM Modi Ka Japan Daura) पर उन्हें भारतीय प्रवासियों का काफी प्यार मिलता रहा है और टोक्यो भी इसका अपवाद नहीं रहा। टोक्यो में भी काफी संख्या में भारतीय प्रवासी प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने हाथों में पोस्टर ले रखे थे जिसमें जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाने का जिक्र किया गया था।

इसके साथ ही पीएम मोदी के स्वागत में जय श्रीराम (slogan of Jai Shri Ram in Tokyo) और हर हर मोदी(Har Har Modi) के नारे की की गूंज सुनाई पड़ी और पीएम मोदी को भारत मां का शेर बताया गया। भारतीय समुदाय की ओर से किए गए इस जोरदार स्वागत से पीएम मोदी भी अभिभूत दिखे। 

जापान के रहने वाले एक बच्चे ने पीएम मोदी को अपनी पेंटिंग दिखाते हुए हिंदी में बात की तो पीएम मोदी भी अचरज में डूब गए। उन्होंने इस जापानी बच्चे से पूछा कि उसने हिंदी कहां से सीखी। इस बच्चे ने पूरे आत्मविश्वास के साथ हिंदी में प्रधानमंत्री से बातचीत की। बाद में प्रधानमंत्री ने इस बच्चे की पेंटिंग पर हस्ताक्षर भी किए।

फोटो-ट्विटर

अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ महत्वपूर्ण बैठक 

जापान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi in Japan) का काफी व्यस्त कार्यक्रम है। 40 घंटे के जापान प्रवास के दौरान पीएम मोदी 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। वे जापान के 36 सीईओ और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी करेंगे। क्वाड सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत का रूस के प्रति अभी तक नजरिया नहीं बदला है और ऐसे में दोनों नेताओं की बैठक पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। अमेरिका की ओर से यूक्रेन की खुलकर वकालत की जा रही है।

भारतीय समुदाय के लोगों से करेंगे चर्चा 

अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे जापान के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित लंच में भी हिस्सा लेंगे।

जापान के बिजनेस लीडर्स के साथ मुलाकात के अलावा प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत का कार्यक्रम भी तय किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक मुद्दों और भारत सरकार की नीतियों पर चर्चा कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News