ट्रंप की अमीर महिलाएं: पत्नी और बेटी के पास इतनी प्रॉपर्टी, जान हिल जाएंगे आप

फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, इवांका के पास करीब 289 मिलियन पाउंड की प्रॉपर्टी हैं, यानी की भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 28,47,50,55,122 रुपए की होगी। इवांका भी अपनी मां मेलानिया की तरह सफल मॉडल रह चुकी है।

Update: 2020-11-16 08:07 GMT
ट्रंप की अमीर महिलाएं: पत्नी और बेटी न्के पास इतनी प्रॉपर्टी, जान हिल जाएंगे आप

लखनऊ: अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। वहीं ट्रंप की पत्नी की ओर से यह बयान सामने आया है कि ट्रंप के आधिकारिक तौर पर वाइट हाउस से हटने के बाद वे उनको तलाक दे देंगी। इन सबके बीच ट्रंप की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के बीच अनबन भी बढ़ गया है। जिसके कारण दोनों मां-बेटी सुर्खियों में छाई हुई हैं। वहीं मेलानिया और इवांका के सम्पति की बातें भी हो रहीं है। तो आज आइए हम आज आपको बताते हैं कि ट्रंप की बीवी मेलानिया और बेटी इवांका वैसे किसके पास सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी है...

ये भी पढ़ें…कोरोना ने फिर बरपाया कहर: अमित शाह ने बुलाई बड़ी बैठक, हुआ ये बड़ा ऐलान

38 मिलियन पाउंड की मालकिन है ट्रंप की पत्नी

सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, ट्रंप की पत्नी मेलानिया के पास करीब 38 मिलियन पाउंड की प्रॉपर्टी हैं। अगर हम 38 मिलियन पाउंड को भारतीय मुद्रा में बदल के बताएं, तो यह लगभग 3,80,31,88,690 रुपए की प्रॉपर्टी होगी, जिसे मेलानिया ने खुद का कमाया हैं। बता दें कि मेलानिया एक अच्छी और सफल बिजनेस वूमेन रह चुकी हैं। इसके अलावा वह न्यूयॉर्क में बतौर कामयाब मॉडल भी रही हैं। एक कामयाब मॉडल होने के कारण उन्होंने न्यूयॉर्क के बड़े-बड़े ब्रांड्स और मैगजीन जैसे वोग, वैनिटी फेयर और न्यूयॉर्क मैग्जीन में काम किया हैं। बता दें कि उनका एक मेलानिया टाइमपीसेज ज्वैलरी का बिजनेस था। इसके अलावा वह एक स्किन-केयर प्रोडक्ट की मालकिन भी है।

ये भी पढ़ें…मूसलाधार बारिश का कहर: इन राज्यों में जमकर बरसे बादल और पड़े ओले, बढ़ेगी ठंड

मम्मी मेलानिया से नहीं है कम बेटी इवांका

ये तो बात हुई ट्रंप की पत्नी मेलानिया की। अब हम आपको बताएंगे ट्रंप की बेटी इवांका की। इंकावा अपनी मां मेलानिया से कहीं गुना ज्यादा प्रॉपर्टी की मालकिन है। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, इवांका के पास करीब 289 मिलियन पाउंड की प्रॉपर्टी हैं, यानी की भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 28,47,50,55,122 रुपए की होगी। इवांका भी अपनी मां मेलानिया की तरह सफल मॉडल रह चुकी है। वहीं इवांका ने अपना कैरियर बिजनेस की ओर मोड़ लिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News