रेपिस्टों को बनाया जाएगा नपुंसक: सरकार ने दी मंजूरी, इन देशों में खौफनाक सजा

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अब बलात्कार के अपराध को लेकर नया कानून बनाया गया है, जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

Update: 2020-11-25 06:54 GMT
इन देशों में रेप के लिए मिलती है खौफनाक सजा

नई दिल्ली: भारत में लगातार रेप जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बलात्कार की घटनाओं के बाद लगातार जनता की ओर से मांग की जा रही है कि बलात्कारियों को फांसी से भी सख्त सजा दी जानी चाहिए। बल्कि कई लोगों की मांग है कि बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए। हालांकि सरकार और सिविल सोसायटी की तरफ से इसे मानवता के खिलाफ बताते हुए इनकार कर दिया था।

भारत में ऐसे जघन अपराध के लिए केवल जेल और कुछ मामलों में फांसी की सजा की ही व्यवस्था है। भले ही भारत में ऐसी सजा को लागू नहीं किया गया, लेकिन कई देशों में रेप के दोषी को नपुंसक बनाने से लेकर प्राइवेट पार्ट काटने या गोली मारने की सजा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अन्य देशों में इस अपराध के लिए क्या सजा दी जाती है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के नए विदेश मंत्री: भारत से है खास रिश्ता, कांप रहे चीन और पाकिस्तान

पाकिस्तान में रेप के दोषियों के लिए नया कानून

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अब बलात्कार के अपराध को लेकर नया कानून बनाया गया है, जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इन नए कानून के मुताबिक, रेप का दोषी पाए जाने पर उसे सर्जिकल या केमिकल तरीके से नपुंसक बनाया जा सकता है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

सऊदी अरब में ये है कानून

वहीं सऊदी अरब में इस्लामिक कानून शरिया के हिसाब से बलात्कारियों को सजा दी जाती है। वहां पर रेप का दोषी पाए जाने पर आरोपी को सीधे फांसी देने, उसके प्राइवेट पार्ट को काटने और सिर कलम करने जैसी सजा के प्रावधान हैं। बता दें कि इस देश में किसी भी अपराध के लिए दोषी को मौत की ही सजा दी जाती है।

यह भी पढ़ें: धमाकों से दहला देश: बिछ गईं लाशें ही लाशें, चारों तरफ मचा हाहाकार

चीन में मौत की सजा

वहीं अगर चीन की बात की जाए तो यहां पर रेप के दोषी को फांसी की सजा दी जाती है। इस देश में बलात्कारियों को बिना देर किए फांसी पर चढ़ाया जाता है। हालांकि इस वजह से कई बार वहां पर निर्दोषों को भी सजा दी जा चुकी है। निर्दोष की मौत के बाद पता चला है कि उसका कोई दोष नहीं था। वहीं उत्तर कोरिया में सार्वजनिक जगहों पर बलात्कारियों को सीधे सिर में कई गोलियां मारने की सजा दी जाती है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

अमेरिका में भी बनाया जाता है नपुंसक

इस देश में भी रेप के दोषियों को नपुंसक करने की सजा दी जाती है, लेकिन अमेरिका के कुछ हिस्सों जैसे कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, लोवा, लुसियाना, मोनटाना, ओरेगॉन, टैक्सास में दोषी को नपुंसक बनाने की भी सजा दी जाती है। यहां पर केमिकल और सर्जिकल तरीके से नपुंसक बनाया जाता है।

पोलैंड में दोषी को बनाया जाता है नपुंसक

यहां भी बलात्कारियों को नपुसंक बनाने की सजा दी जाती है। पोलैंड में केमिकल या सर्जिकल तरीके से दोषियों को नपुंसक बना दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: सऊदी और UAE ने पकड़ा पाकिस्तान का गला, कांपे इमरान खान, अब लिया ये फैसला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News