भूकंप के तगड़े झटके से हिला शहर: घरों से निकले डरे-सहमे लोग

रूस के कुरिल द्वीप समह से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 5.6 की तीव्रता में तगड़े झटके से आए भूकंप ने द्वीप समूह को हिला​कर रख दिया।

Update: 2020-02-24 03:06 GMT

नई दिल्ली: रूस के कुरिल द्वीप समह से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 5.6 की तीव्रता में तगड़े झटके से आए भूकंप ने द्वीप समूह को हिला​कर रख दिया। हालांकि रविवार को हुई इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मामले में रूस के विज्ञान अकादमी के भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि, रविवार को 11 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 5.6 मापी गई।

किसी भी तरह की नुकसान की खबर नहीं

सर्वेक्षण केंद्र के मुताबिक, जहां पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, वो कुरिलस्क शहर से लगभघ 46 किलोमीटर पूर्व में इतरूप द्वूप के समीप था। इस घटना में किसी के भी जान जाने या फिर कुछ नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

तुर्की-ईरान से सामने आई भूकंप की खबर

वहीं इस बीच भूकंप की कईयों खबरें सामने आईं हैं। कल तुर्की-ईरान की सीमा से भी भूकंप की खबर आई थी। यहां सीमावर्ती इलाके में रविवार को 5.7 की तीव्रता में तगड़ा झटके से आए भूकंप ने हिला​कर रख दिया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल थे।

यह भी पढ़ें: राशिफल 24 फरवरी: जानिए ऑफिस में सहयोगी करेंगे परेशान या बॉस रहेंगे मेहरबान

करीब 21 लोग हुए घायल

यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। इसमें करीब 21 लोग घायल हो गए। तुर्की के गृह मंत्री के मुताबिक, सूचना पाते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गई।

गृह मंत्री सुलेमान सोयलू के अनुसार आपदा में 1,066 इमारतें ढह गईं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की बात कही जा रही।

रविवार सुबह 9.23 बजे आए भूकंप का केंद्र ईरान के गांव हबास-ए-ओलया के पास रहा, जोकि सीमा से दस किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। देश की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता मोजतबा खलैदी ने कहा कि भूकंप से ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत के चार गांवों के कई घरों को नुकसान पहुंचा जबकि 25 लोग घायल हुए। पड़ोसी प्रांत वान में भूकंप के चलते कई गांवों में नुकसान हुआ है। बता दें कि यहां पर आए दिन भूकंप आते रहते हैं।

भूकंप से बचने के उपाय

1. भूकंप महसूस होते ही घर से बाहर निकलकर खुली जगह पर चले जाएंं। अगर गली काफी संकरी हो और दोनों ही ओर बहुमंजिला इमारतें बनी हों, तो बाहर निकलने से कोई फायदा नहीं होगा। तब घर में ही सुरक्ष‍ित ठिकाने पर रहें।

2. अगर घर से बाहर निकलने में काफी वक्त लगने का अनुमान हो, तो कमरे के कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुप जाएं। सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य संवेदनशील अंगों को पहले बचाने की कोशिश करें।

3. घर के बाहर निकलकर कभी भी बिजली, टेलीफोन के खंभे या पेड़-पौधों के नीचे न खड़े हों।

यह भी पढ़ें: कौन है ये शख्स! इनसे जुड़ा बच्चन-अंबानी का नाम, जानिए इनकी खास बात

Tags:    

Similar News