यूक्रेन में बड़ा धमाका: पूर्वी यूक्रेन में विस्फोट से दहला स्कूल, करीब 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

यूक्रेन में बड़ा धमाका: यूक्रेन से एक बड़े हमले की खबर सामने आ रही है। यह हमला यूक्रेन (Ukraine) के लुहांस्‍क स्थित बिलोहोरीवका (Bilohorivka) क्षेत्र में एक स्कूल और हुआ है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-05-08 10:52 GMT

  यूक्रेन में बड़ा विस्फोट: Photo - Social Media

Ukraine: यूक्रेन से एक बड़े हमले की खबर सामने आ रही है। यह हमला यूक्रेन (Ukraine) के लुहांस्‍क स्थित बिलोहोरीवका (Bilohorivka) क्षेत्र में एक स्कूल और हुआ है। हमले की लेकर प्राय अभीतक की जानकारी के मुताबिक यह हमला रूसी सैन्यबल द्वारा किया गया है। इस रूसी हमले में बमबारी कर स्कूल को निशाना बनाया गया है।

हालिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में अबतक करीब 60 लोगों के मारे जाने की सूचना सामने आ रही है। स्कूल पर हुई इस बमबारी के चलते इमारत तबाह हो गयी और करीब 60 लोग मलबे के नीचे दबकर मर गए हैं।

बचाव दल ने 30 लोगों को मलबे से बाहर निकाला

फिलहाल यहां बचाव कार्य जारी है। बचाव दल ने 30 लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। इनमें से सात महिलाएं हैं, जिनकी स्थिति बेहद गंभीर बतायी जा रही है। बता दें कि कुछ समय पहले रूस ने मारियुपोल शहर स्थित एक थिएटर पर बमबारी की थी, जिसमें 600 से अधिक लोग मारे गए थे। दरअसल रूस जानबूझकर ऐसे ठिकानों को निशाना बना रहा है, जहां बड़ी संख्या में नागरिक छिपे हुए हैं। रूस का कहना है कि नागरिक ठिकानों की आड़ में यूक्रेनी आतंकवादी छिपे हुए हैं, जो रूसी सैनिकों के खिलाफ हमला करते रहते हैं।

Photo - Social Media  

कल का दिन होगा बेहद अहम

कल यानि 9 मई को रूस में विक्ट्री डे मनाया जाएगा, जिसकी जोर – शोर से तैयारी की गई है। दूसरे विश्व युद्ध में हिटलर की नाजी सेना ने इसी दिन रूस के सामने हथियार डाले थे। राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन प्रत्येक साल इस दिन को दुनिया को रूसी ताकत से रूबरू करवाने के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। अंतराष्ट्रीय हलकों में ऐसी चर्चाएं है कि राष्ट्रपति पुतिन कल यूक्रेन संघर्ष को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

रूस में युद्ध कहने पर सख्त पांबदी है

माना जा रहा है कि अब वो सीधे यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर सकते हैं। दरअसल, रूस अब तक यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध को युद्ध कहने से बचता रहा है, वो इसे केवल स्पेशल ऑपरेशन कहता है। रूस में युद्ध कहने पर सख्त पांबदी है, अगर कोई यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शब्द का इस्तेमाल करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है।

रविवार को लुहांस्‍क स्थित बिलोहोरीवका में स्कूल की इमरात पर हुई रूसी बमबारी में भारी संख्या में बेगुनाहों और आम नागरिकों की जान चली गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल की इमारत में कुल 90 लोगों रूसी आक्रमण से बचने के लिए शरण ले रखी थी। हमले के चलते कुल 30 लोगों को सुरक्षित रूप से भर निकाल लिया गया है तथा बाकी अन्य 60 लोगों की बमबारी के चलते स्कूल के मलबे में दबकर मारे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

बचाव अभियान जारी

स्कूल पर हुए इस रूसी हमले के बाद से बचाव अभियान जारी है। आपको बता दें कि शुरुआती रूप से बचकर निकाले गए 30 लोगों में से भी 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, फिलहाल उनका इलाज जारी है। मलबे को हटाकर नीचे फंसे लोगों को निकालने का प्रयास लगगतर जारी है। बीते 2 महीने से भी अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध की स्थिति दिन-ब-दिन अधिक बदतर रूप लेती जा रही है, ऐसे में कई बार आयोजित हुई शांति वार्ता का भी कोई सकारात्मक परिणाम निकलकर सामने नहीं आया है। दोनों देशों की ओर से लगातार जारी हमलों के मद्देनज़र फिलहाल युद्ध समाप्ति के हालात उत्पन्न होते नज़र नहीं आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News