अंतरिक्ष की यात्राः दो करोड़ रुपए किराया, लॉन्च हुआ नया स्पेस शिप

वीएसएस इमैजिन स्पेसशिप की खास बात ये है कि इसका रंग सिल्वर यानी चांदी के रंग का है इसकी परछाई और चमक धरती से दिखाई देगी।

Update: 2021-03-31 10:49 GMT

vss imagine (photo-Social Media)

नई दिल्ली: अंतरिक्ष के रहस्यों से लगातार पर्दा उठता जा रहा है। जिसमें अंतरिक्ष की यात्रा करने के लिए एक नया स्पेस शिप बनाया गया है। इस अंतरिक्ष यान का नाम वीएसएस इमेजिन है। इस यान को उद्योगपति रिचर्ड ब्रेंसन की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक ने बनाया है। स्पेसएक्स के ड्रेगन केप्सूल के बाद ये दूसरी कंपनी है जिसने लोगों को अंतरिक्ष की यात्रा करने के लिए स्पेसक्राफ्ट बनया है।

वीएसएस इमैजिन और यूनिटी दोनों सब-ऑर्बिटल यात्रा कराएंगे

बता दें कि वर्जिन गैलेक्टिक ने इससे पहले VSS Unity बनाया था। वीएसएस इमैजिन (VSS Imagine) और यूनिटी दोनों सब-ऑर्बिटल (Suborbital Space) में लोगों को अंतरिक्ष यात्रा कराएंगे। नई स्पेसशिप वीएसएस इमैजिन (VSS Imagine) नेक्स्ट जेनरेशन स्पेसशिप 3 के लाइन का है। यह मेंटेनेंस और फ्लाइट के खर्च का दर कम करेगी।


वीएसएस इमैजिन (VSS Imagine) स्पेसशिप में एक खास बात ये है कि इसका रंग सिल्वर यानी चांदी के रंग का है। इससे स्पेसशिप की परछाई और चमक धरती से भी दिखाई देगी। वर्जिन ग्रुप के मालिक रिचर्ड ब्रैन्सन ने कहा कि इमैजिन एक बेहद अत्याधुनिक और सुंदर स्पेसशिप है। हम अपने अंतरिक्ष यानों की संख्या को बढ़ा रहे हैं। हमारी फ्लीट है।

लोगों को धरती की सुंदर स्पेस का नजारा दिखाएगा

रिचर्ड ने बताया कि सभी अचीवमेंट, क्रिएशन और बदलाव एक आइडिया से शुरू होता है। ये उन लोगों के लिए जो अंतरिक्ष की यात्राएं करना चाहते हैं। वो हमारी धरती की खूबसूरती देखना चाहते हैं। उनके लिए ये यान बेहतरीन है। ये अंतरिक्ष में ले जाएगा। लोगों को धरती की सुंदर स्पेस का नजारा दिखाएगा। यह VSS Unity स्पेसशिप 2 है। स्पेसशिप 1 को डिजाइन पायनियर अवॉर्ड मिला था। साल 2004 में इसकी डिजाइन को अंसारी एक्स प्राइज मिला था। ये इसलिए दिया गया था क्योंकि स्पेसशिप 1 दो लोगों को सब-ऑर्बिटल स्पेस की यात्रा कराकर हो हफ्ते में लौट आया था।

Also Read: झांसी: बीयू के बायोटेक इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने प्राप्त की स्वर्णिम सफलता

यूनिटी और इमैजिन दो पायलट और छह पैसेंजर वाला प्लेन

यूनिटी और इमैजिन दो पायलट और छह पैसेंजर वाला प्लेन है। ये एक बड़े विमान के साथ अटैच करके 50 हजार फीट की ऊंचाई तक ले जाएगा। बाद की यात्रा इमैजिन को खुद को करनी होती है। इसके बाद ये विमान सीधे सब-ऑर्बिटल स्पेस में जाएगा। वर्जिन गैलेक्टिक के यात्री धरती का चक्कर नहीं लगाएंगे। ये कुछ देर के लिए कम गुरुत्वाकर्षण की ताकत बर्दाश्त करेंगे। साथ ही धरती का घुमाव देखेंगे। जिसके पीछे उन्हें अंतरिक्ष का अंधकार दिखेगा।


वर्जिन गैलेक्टिक ने अपने अंतरिक्ष यात्राओं के लिए अब तक 600 लोगों की बुकिंग की है। हर सीट की कीमत 2।50 लाख यूएस डॉलर्स है। यानी करीब 1।83 करोड़ रुपए की है। यात्रा की शुरुआत वर्जिन गैलेक्टिक के हेड ऑफिस न्यू मेक्सिको के स्पेसपोर्ट अमेरिका से होगी। यूनिटी के सारे परीक्षण उड़ान लगभग और पूरा कर चुका है। उसका एक और सबऑर्बिटल मिशन बाकी है। ये मिशन मई में होने की संभावना है।

Also Read:अब नहीं बचेंगे देश के दुश्मन: CRPF योद्धा करेंगे खात्मा, आतंकियों की मौत निश्चित

दिसंबर 2020 में होनी थी उड़ान इस वजह से टल गई थी 

यूनिटी की पिछली उड़ान दिसंबर 2020 में करनी थी लेकिन वो एक कंप्यूटर कनेक्शन के गड़बड़ होने की वजह से टाल दी गई थी। पायलट सीजे स्टरकॉव और डेव मैके ने स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक स्पेसपोर्ट अमेरिका में उतार लिया था। इमैजिन स्पेस्क्राफ्ट लैंड टेस्टिंग गर्मियों में किसी भी समय शुरु हो सकती है।


तीसरा स्पेसक्राफ्ट बनाने की तैयारी

वर्जिन गैलेक्टिक की सब्सडियरी कंपनी द स्पेसशिप कंपनी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित प्लांट में तीसरा स्पेसक्राफ्ट बना रहा है। इसे स्पेसशिप 3 का नाम दिया जाएगा। साथ इसका ऑफिशियल नाम वीएसएस इंस्पायर होगा।वर्जिन गैलेक्टिक के अलावा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली अन्य कंपनिया हैं- जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी है। ये रॉकेट कैप्सूल बना रहा है। इसका नाम न्यू शेफर्ड (New Shepard) की एक दर्जन क्रू टेस्ट फ्लाइट होनी बाकी है।

Tags:    

Similar News