Crisis In Sri Lanka: श्रीलंका में 12 मई तक कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान, हिंसक प्रदर्शन से डरी सरकार

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच सरकार ने देश में 12 मई सुबह सात बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा की है।

Published By :  Shreya
Update: 2022-05-10 16:38 GMT

श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन जारी (फोटो साभार- ट्विटर)

Sri Lanka Economic Crisis: द्वीपीय देश श्रीलंका (Sri Lanka) में स्थिति विस्फोटक हो चुकी है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों की भीड़ देश की सड़कों पर जमकर उत्पात मचा रही है। देश के लगभग तमाम बड़े शहरों से हिंसक विरोध-प्रदर्शन (Violent Protests) की खबरें सामने आ रही हैं। सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने शाम सात बजे से लेकर बुधवार सुबह सात बजे तक राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू (Nationwide Curfew) कर दिया था। स्थिति को बेकाबू होता देख सरकार ने इसे बढ़ाने का फैसला लिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंकाई सरकार (Sri Lankan Government) ने 12 मई सुबह सात बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा की है।

हिंसक प्रदर्शन को दबाने की कोशिश

श्रीलंका में कोशिशों के बावजूद सरकार प्रदर्शनकारियों को काबू में नहीं कर पा रही है। सरकार विरोधी हिंसा की आंच अब सत्ता के दरवाजे तक पहुंच चुकी है। इस हिंसक प्रदर्शन में सत्ताधारी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। राजधानी कोलंबो में पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो को कार सहित झील में फेंक दिया गया। अब तक 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर जलाए जा चुके हैं। इसके अलावा एक सांसद की मौत भी हुई है।
देश में इमरजेंसी लागू होने के बाद भी सड़कों पर जमकर हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में सरकार ने इन विरोध प्रदर्शनों को बलपूर्वक कूचलने का निर्णय लिया है। सरकार ने सड़क पर उत्पात मचाने वाले प्रदर्शनकारियों को सीधे गोली मारने का आदेश दिया है। श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर सेना को हिंसा और लूटपाट करने वालों को गोली मारने का अधिकार दिया है।

भारत ने मदद का दिया भरोसा

भारत ने गहरे आर्थिक और राजनीतिक संकट के दलदल फंसे श्रीलंका को मदद का भरोसा दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि संकट में फंसे अपने इस पड़ोसी देश में स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए भारत हर संभव मदद करेगा। बता दें कि भारत अब तक श्रीलंका को इस साल करीब 27 हजार करोड़ रूपये मदद की तौर पर दे चुका है। 
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
Tags:    

Similar News