यहां हुआ बड़ा आतंकी हमला: आठ सैनिकों की मौत, कई घायल

पश्चिम अफ्रीकी देश माली के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को आतंकी हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गयी। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय सेना ने दी है।

Update: 2020-02-15 04:40 GMT

दिल्ली: बड़ी खबर पश्चिम अफ़्रीकी देश माली की है, जहां उत्तरी हिस्से आतंकवादियों ने सैनिकों पर हमला कर दिया। इस दौरान आठ सैनिकों की मौत हो गयी। वहीं चार सैनिक गंभीर घायल हो गये हैं। बता दें कि आतंकी सेना के जवानों पर हमला करने के लिए पहले से ही घात लगाये बैठे थे।

माली में आठ सैनिको की आतंकी हमले में मौत:

दरअसल, पश्चिम अफ्रीकी देश माली के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को आतंकी हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गयी। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय सेना ने दी है। सेना ने इस बारे में बयान देते हुए कहा कि गाओ क्षेत्र में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम चार सैनिक घायल हो गये हैं और कई सैनिकों की मौत हो गयी। वहीं इस दौरान सेना के कुछ वाहन और उपकरणों का भी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: ये पुलिसकर्मी बना आतंकी, अपने ही साथी पुलिसकर्मियों की बिछा दी लाशें

आतंकवादियों का माली के एक हिस्से पर कब्जा, सेना से संघर्ष जारी:

बता दें इसके अलावा मोपती क्षेत्र में एक अन्य घटना में एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। गौरतलब है कि माली सेना के 2012 में हुई बगावत में विद्रोहियों को मात देने में विफल रहने के बाद से उत्तरी माली अल-कायदा से जुड़े जिहादियों के नियंत्रण में है। अस्थिर माली में तुआरेग आतंकवादियों ने देश के एक हिस्से पर कब्जा किया हुआ है, तब ही से सेना और उनके बीच संघर्ष जारी है।

ये भी पढ़ें: स्कूल में भयानक ब्लास्ट: बिछ गई बच्चों की लाशें, दहल गया देश

यहां भी सेना के जवानों की मौत:

इससे पहले भी कई बार आतंकियों ने सेना पर हमला किया है। बता दें कि 2019 में नवम्बर की शुरुआत में भी सेना पर भी बड़ा आतंकी हमला हुआ था। सेना पर हुए इस हमले में 53 सैनिकों की मौत हो गई है, वहीं इस घटना में एक नागरिक की मौत हो गई है। ये हमला मेनका क्षेत्र में इंडेलिमने स्थित चौकी पर हुआ था। वहीं उससे पहले बुर्किना फासो से लगी सीमा के पास जिहादियों के हमले में 40 सैनिक मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: यहां हुआ खूनी संघर्ष: भयानक हिंसा में 6 गंभीर घायल, इलाके में अफरातफरी

Tags:    

Similar News