दुबई में केरल का केंद्र 2,500 लोगों को रोज़ इफ्तार करा रहा है

केरल मुस्लिम सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष इब्राहीम इलेत्तिल ने बताया, ‘‘अधिकतर स्वयंसेवक ड्राइवर, एसी का रखरखाव करने वाले कर्मचारी, कार्यालय सहायक और अन्य नियमित नौकरी करने वाले कर्मी हैं। इन स्वयंसेवकों में कारोबारी और पेशेवर कर्मी भी हैं।’’

Update: 2019-05-18 10:48 GMT

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में केरल मुस्लिम केंद्र विभिन्न तबकों के 2500 से ज्यादा लोगों को रोजाना इफ्तार करा रहा है।

‘गल्फ न्यूज’ ने खबर दी है कि इतने लोगों को इफ्तार करने के लिए व्यवस्था बनाने और इफ्तारी का ठीक से वितरण करने के लिए 210 स्वयंसेवकों के समूह को सात दलों में विभाजित किया गया है।

ये भी देंखे:हिना खान का बॉलीवुड मे पहला कदम, फिल्म ‘lines’ का पोस्टर Cannes में हुआ लॉन्च

केरल मुस्लिम सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष इब्राहीम इलेत्तिल ने बताया, ‘‘अधिकतर स्वयंसेवक ड्राइवर, एसी का रखरखाव करने वाले कर्मचारी, कार्यालय सहायक और अन्य नियमित नौकरी करने वाले कर्मी हैं। इन स्वयंसेवकों में कारोबारी और पेशेवर कर्मी भी हैं।’’

उन्होंने बताया कि जब 2012 में हमने सामुदायिक इफ्तार शुरू किया था तो हम सिर्फ 1500 लोगों को इफ्तार कराते थे। बाद में इफ्तार के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई। औसतन हम 2550 लोगों को इफ्तार कराते हैं।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति भी हमारी टीमों का हिस्सा हैं।

ये भी देंखे:राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि खनन उद्योग एक बार फिर से शुरू हो: गोवा CM

गौरतलब है कि रमज़ान के महीने में दुनियाभर के मुसलमान रोज़ा रखते हैं और सूरज डूबने पर रोज़ा (व्रत) खोलते हैं। इसे इफ्तार कहते हैं। इफ्तार के भोजन को इफ्तारी कहते हैं।

(भाषा)

Tags:    

Similar News