अब नहीं जा सकेंगे आप अमेरिका! ट्रंप ने लगाई रोक, ये है वजह...

अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर हैं। दरअसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अब अमेरिक जाना अन्य देशो केे लिए मुश्किल हो जायेगा।

Update: 2020-02-02 03:53 GMT

दिल्ली: अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर हैं। दरसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फरमान जारी किया है, जिसके बाद अब अमेरिका जाना विश्व के अन्य देशो के नागरिकों के लिए मुश्किल हो जायेगा। अमेरिका के इस फरमान के साथ ही विश्व के कुछ देशों जैसे म्यांमार, नाइजीरिया, सुडान, इरिट्रिया, किर्गिस्तान और तंजानिया के नागरिकों पर अमेरिका में एंट्री पर रोक लगा दी गयी है। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा फैसला लिया गया है। इसके तहत सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले देशों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाये गये हैं।

ट्रंप का नया फरमान, अमेरिका आने पर प्रतिबंध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व के देशों पर वीजा प्रतिबंध कड़ा कर दिया है। व्हाइट हाउस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा की शर्तें पूरी नहीं करने वाले देश अमेरिका के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। ऐसे में अमेरिकी सुरक्षा मानदंडों को पूरा करने में विफल रहने वाले देशों पर वीजा प्रतिबंध लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:अभी-अभी हिंदू महासभा के इस बड़े नेता की गोली मारकर हत्या

यह है वजह

दरअसल ये फैसला अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया गया है। बताया गया कि कुछ देश यात्रियों के बारे में जरूरी सूचनाएं मुहैया नहीं कराते हैं, जिससे राष्ट्रीय व सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होता है। अमेरिका ने अपराधियों और आतंकियों की पहचान के लिए सुरक्षा जांच प्रक्रियाओं को और सख्त व परिष्कृत किया है।

इन देशों को अमेरिका में 'नों एंट्री'

बता दें कि इस प्रतिबंध में छह नए देशों के नाम जुड़ गए हैं जबकि पुराने सात देशों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। इसके अंतर्गत राष्ट्रपति ने ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सीरिया, वेनेजुएला, यमन और सोमालिया के कुछ नागरिकों पर प्रवेश प्रतिबंध जारी रखने की घोषणा की है। जबकि म्यांमार, इरिट्रिया, किर्गिस्तान व नाइजीरिया के नागरिकों के लिए आप्रवासी वीजा जारी करना रोक दिया गया है। इनके अलावा सूडान और तंजानिया के लोगों के लिए भी वीजा लॉटरी में भागीदारी रोक दी गई है।

ये भी पढ़ें: यहां फंसे हजारों पाकिस्तानी: इमरान सरकार ने वापस लाने से किया इंकार

इन पर नहीं लागू होगा प्रतिबंध

यह नए प्रतिबंध पर्यटकों, व्यवसायों और गैर-आप्रवासी यात्रा पर लागू नहीं होंगे। वहीं उन देशों से ये प्रतिबंध हटा दिया जाएगा कि जो सुरक्षा मानकों को पूरा कर लेंगे।

अमेरिका में एंट्री के लिए पूरा करने होंगे मानक:

उन्होंने बताया कि अमेरिकी प्रशासन सुरक्षा मानकों के लिए उस सभी देशों के साथ काम करेगा जो इनका पालन नहीं करते हैं। कार्यवाहक मंत्री चाड वुल्फ ने कहा कि अमेरिका में सुरक्षा मानकों को और मजबूत इसलिए बनाया जा रहा है ताकि इन मानकों का पालन न करने वाले देशों को स्पष्ट हो जाए कि उन्हें क्या करना है।

ये भी पढ़ें:चलते-चलते गिरकर मर रहे लोग: हर तरफ मिल रही लाशें, महामारी की चपेट में चीन

Tags:    

Similar News