वर्जीनिया में हमला: अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत, कई घायल, फैली दहशत

वर्जीनिया में समुद्र किनारे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए हैं। गोलीबारी में एक महिला की भी जान चली गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Update: 2021-03-27 11:48 GMT
वर्जीनिया में हमला: अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत, कई घायल, फैली दहशत

वर्जीनिया: वर्जीनिया में समुद्र किनारे ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल सभी आठ लोगों को पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

यह पूरी घटना कल यानी शुक्रवार रात 11 बजे की है। गोलीबारी में जान गंवाने वाले दो लोगों में एक महिला भी शामिल है। फिलहाल पुलिस गोलीबारी की इस घटना की जांच करने में जुट गई है। वर्जीनिया बीच पुलिस के प्रमुख पॉल न्यूडिगेट ने शनिवार को गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए यह बात कही है।

यह भी पढ़ें: परिवार की महिलाओं का रेप, पुरुषों से जबरन कराया गया दुष्कर्म, हैवानियत की हदें पार

हादसे में एक पुलिस अधिकारी भी हुआ घायल

पॉल न्यूडिगेट ने इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि महिला की जान किसी अन्य घटना की वजह से गई है। प्रेस रिलीज में यह भी बताया गया है कि इस हादसे में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया है। वर्जीनिया बीच पुलिस के प्रमुख ने कहा पुलिस अधिकारी को जांच के दौरान गाड़ी से फंसा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: मतुआ समुदाय से मिले PM मोदी, कहा- हमेशा मिला ठाकुर परिवार का प्यार

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में PM मोदी के दौरे का हिंसक विरोध, चार लोगों की मौत, जानिए क्या है वजह

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News