अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया इस्तीफा, इस फेक न्यूज ने पूरी दुनिया में ला दिया भूचाल

दुनिया भर में बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की खबर ने भूचाल ला दिया। यह खबर अमेरिकी न्यूज पेपर वॉशिंगटन पोस्ट में छपी। हालांकि न्यूज पेपर वॉशिंगटन पोस्ट का फर्जी संस्करण था।

Update: 2019-01-17 12:33 GMT

वॉशिंगटन: दुनिया भर में बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की खबर ने भूचाल ला दिया। यह खबर अमेरिकी न्यूज पेपर वॉशिंगटन पोस्ट में छपी। हालांकि न्यूज पेपर वॉशिंगटन पोस्ट का फर्जी संस्करण था।

यह भी पढ़ें.....यूपी के बाद अब आंध्र में कांग्रेस को लग सकता है झटका, चंद्रबाबू नायडू का है ये प्लान

न्यूज पेपर के फर्जी संस्करण में छपी खबर

दरअसल, बुधवार को अमेरिका में 'वॉशिंगटन पोस्ट' न्यूज पेपर के फर्जी संस्करण का व्हाइट हाउस के आस-पास और वॉशिंगटन के व्यस्त इलाके में खुले आम वितरण हुआ। इसमें दावा किया गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्तीफा दे दिया है। मूल न्यूज पेपर के संस्करण की तरह इसे पेश किया गया। इसमें 6 कॉलम में बड़ा शीर्षक दिया गया- ‘अप्रत्याशित : ट्रंप व्हाइट हाउस से विदा, संकट खत्म’।

यह भी पढ़ें.....भतीजे के जूते पर बुआ माया ने दी सफाई, मीडिया को सुनाई खरी-खोटी

इस लीड न्यूज में 4 कॉलम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर लगी हुई है, जिसमें वो सिर नीचे झुकाए परेशान नजर आ रहे हैं। न्यूज पेपर में एक मई, 2019 की तारीख भी दर्ज थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेनसिलवेनिया एवेन्यू और व्हाइट हाउस के बाहर इस न्यूज पेपर को बांट रही एक महिला ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट का यह विशेष संस्करण लीजिए। यह मुफ्त है।

'वॉशिंगटन पोस्ट' ने ट्वीट कर जारी किया स्पष्टीकरण

वहीं, यह मामला सामने आने के बाद 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने ट्वीट कर अपना स्पष्टीकरण जारी किया। वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि कि ट्रंप के इस्तीफे की फर्जी न्यूज वाले अखबार का वितरण किया गया। इस फर्जी न्यूज पेपर से वॉशिंगटन पोस्ट का कोई लेना-देना नहीं है। इस घटना पर नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी इस खबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें.....गोशाला के लिए हो रही खुदाई में मिले चांदी के सिक्कों से भरे मटके, लूट ले गए लोग

आपको बता दें कि अमेरिका में मैक्सिको की दीवार को लेकर विवाद गहराया हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको की दीवार बनाने के लिए संसद यानी कांग्रेस से फंड को मंजूरी देने की मांग कर रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट्स सांसद इसके पक्ष में नहीं हैं। अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी का वर्चास्व कायम हो गया है और डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी अल्पमत में है।

Tags:    

Similar News