बहुत अमीर शख्स: दौलत का है ये भगवान, बना हुआ सबके लिए एक रहस्य

बता दें, उन्होंने ये स्थान बिल गेट्स को पीछे छोड़कर हासिल किया। ये भी माना जाता है कि मंसा मूसा अगर इस दौर में होता तो उसकी प्रॉपर्टी की कीमत इन सबसे कहीं ज्यादा होती।

Update: 2020-05-20 09:35 GMT

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की हर साल सूची तैयार की जाती है। ये सूची कई बड़ी मैगजीनें तैयार करती हैं। इस सूची में कुछ नाम पहले से जो होते हैं वहीं रहते हैं और कुछ नए जुड़ते हैं। हालांकि प्राचीन अफ्रीका का राजा मंसा मूसा अभी तक दुनिया का सबसे अमीर शख्स माना जाता है। कई इतिहासकारों के मुताबिक, पश्चिमी अफ्रीका के माली साम्राज्य के इस शासक के पास इतनी दौलत थी कि माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स या अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की खरबों की दौलत भी राजा मंसा मूसा के आगे कुछ नहीं।

ये भी पढ़ें...सवा लाख रुपये में बिक रहा मांस, अब विलुप्त होने की कगार पर ये जीव

दुनिया के सभी अमीरों की सूची

इसी सिलसिले में बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के सभी अमीरों की सूची तैयार की। इस सूची में पहले नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल दौलत लगभग 90 बिलियन डॉलर जांची गई है।

बता दें, उन्होंने ये स्थान बिल गेट्स को पीछे छोड़कर हासिल किया। ये भी माना जाता है कि मंसा मूसा अगर इस दौर में होता तो उसकी प्रॉपर्टी की कीमत इन सबसे कहीं ज्यादा होती।

ये नमक की खादानों के लिए प्रसिध्द देश माली के शासक मूसा प्रथम ने 1312 से 1337 के बीच यहां शासन किया। उसका असल नाम मूसा कीटा प्रथम था, लेकिन शासक होने के बाद नाम मंसा मूसा प्रथम हो गया। आपको बता दें कि मंसा का मतलब वहां की भाषा में बादशाह होता है।

ये भी पढ़ें...महिलाओं ने तोड़ी हदें: बीयर के लिए उतार फेंके कपड़े, बच्चे को लटकाया बालकनी पर

मूसा के पास इतनी धन-दौलत

ऐसे में उसकी दौलत को लेकर कई बार तरह-तरह के अंदाजे लगाए जाते हैं। एक इंटरव्यू में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के एसोसिएट प्रोफेसर रुडोल्फ बुच वेयर ने कहा था मूसा के पास इतनी धन-दौलत थी कि अब तक उसका आकलन नहीं हो सका है।

वैसे बता दें कि मूसा के बादशाह बनने के पीछे दिलचस्प रोमांचक कहानी है। 14वीं सदी के इतिहासकार शैबब अल उमरी के मुताबिक, मूसा का बड़ा भाई, जो कि सम्राट की गद्दी पर बैठा, उसे दुनिया घूमने का बड़ा शौक था।

दुनिया के बारे में वो ये जानना चाहता था कि अटलांटिक के पीछे कौन सी दुनिया है। बस उसी की खोज में वो 2000 जहाजों में सैनिक, औरतें और गुलाम भरकर गया और कभी वापस नहीं लौटा।

ये भी पढ़ें...अपने बने खतरा: इन राज्यों में खौफ का माहौल, सभी जिले हुए सील

इतने बड़े साम्राज्य के साथ

तभी इसके बाद सिंहासन की गद्दी मूसा के हाथ आ गई। उसके आते ही साम्राज्य फैलने लगा और टिंबकटू से होते, होते सेनेकल, बुर्किना फासो, नाइजर, गैंबिया और आइवरी कोस्ट तक पहुंचा गया। इतने बड़े साम्राज्य के साथ सोने और नमक की काफी सारी खदानें भी मिलती चली गईं।

साथ ही ये भी कहा जाता है कि 13वीं सदी में उसके पास लगभग 400 मिलियन डॉलर की संपत्ति थी। तब पश्चिम अफ्रीका के इस देश में सोने के अचल भंडार हुआ करते थे।

वहीं छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, University of Michigan में हिस्ट्री के प्रोफेसर Rudolph Ware दावा करते हैं कि मूसा की दौलत इतनी ज्यादा थी कि लोग आज तक उसका असल अंदाजा तक नहीं लगा सके।

ये भी पढ़ें...नहीं रुकेगा भयानक मंजर: तेजी से आ रही ये तबाही, दोपहर में होगा आंखों के सामने

आज आर्थिक हालत खराब

आज माली की आधी से ज्यादा आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा यानी रोजाना 1.25 डालर से भी कम आमदनी पर गुजारा कर रही है।

अब मूसा प्रथम की मुत्यु पर काफी विवाद है लेकिन माना जाता है कि साल 1337 के आसपास उसकी मृत्यु हुई, जिसके बाद मंसा मेगन ने अपने पिता की राज गद्दी संभाली, हालांकि उसके बाद माली की हालत खराब होती चली गई।

लेकिन आज माली अफ्रीका का 7वां बड़ा देश माना जाता है लेकिन इसकी आर्थिक हालत खराब है। देश की आधी से ज्यादा आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा यानी रोजाना 1.25 डालर से भी कम आमदनी पर गुजारा कर रही है। और किसी तरह दो वक्त रोटी खा पाते हैं।

ये भी पढ़ें...प्रियंका पर टूट पड़ी कांग्रेस की ये बागी विधायक, लगाया ये बड़ा आरोप

Tags:    

Similar News