2100 सैनिकों की मौत! इन देशों में भीषण युद्ध, गरज रहीं तोपें, बरस रहीं मिसाइलें

आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच भीषण जंग चल रही है। दोनों देश एक दूसरे पर तोप, मिसाइलों, टैंक और फाइटर जेट से हमले कर रहे हैं। इस हमले से इलाके दहल रहे हैं।

Update: 2020-10-01 16:37 GMT
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच भीषण जंग चल रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर तोप, मिसाइलों, टैंक और फाइटर जेट से हमले कर रहे हैं।

लखनऊ: आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच भीषण जंग जारी है। दोनों देश के दूसरे मिसाइलें दाग रहे हैं। अब इस बीच आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि नागोर्नो-काराबाख के सुरक्षाबलों ने अजरबैजान के एक प्लेन और एक हेलिकॉप्टर को ढेर कर दिया है। युद्ध प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों में धमाके, विस्फोट और गोलीबारी से दहशत फैल गई है। उन्हें यह एक बुरे सपने की तरह लग रहा है।

आर्मीनिया के एयरडिफेंस ने काराबाख में विवादित क्षेत्र में प्लेन और हेलिकॉप्टर को मारकर गिरा दिया था। यह जानकारी आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय की प्रेस सचिव शूशान स्तपनयान ने दी।

उन्होंने दावा किया कि हेलिकॉप्टर काराबाख सैन्य बल के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आकर गिरा। इससे पहले काराबाख रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि अजरबैजान के सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान में वाराजटुंब के पास ढेर कर दिया गया है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने इस दावे को झूठा बताया है।

यह भी पढ़ें...स्कूलों पर बड़ा फैसला: हुआ ये ऐलान, छात्रों के लिए है जानना जरूरी

आर्मीनिया का S-300 मिसाइल सिस्टम तबाह

अजरबैजान की सेना ने ऐलान किया है कि उसने आर्मीनिया का एक S-300 मिसाइल सिस्टम नागोर्नो-काराबाख में तबाह कर दिया है। उसने यह भी दावा किया कि करीब 2,700 सैनिक अब तक इस जंग में मारे गए हैं या तो घायल हुए हैं। इससे पहले अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने आर्मीनिया के रेजिमेंट को जंग के दौरान पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। तो आर्मीनिया ने इस दावे को खारिज कर दिया।

तुर्की के F-16 विमानों ने सुखोई-25 विमान को मार गिराया

तो वहीं आर्मीनिया की सरकार ने कहा है कि उसके एक सुखोई-25 विमान को तुर्की के F-16 विमानों ने हमला कर मार गिराया है। तुर्की और अजरबैजान दोनों ने इस आरोप खारिज किया था, लेकिन अब आर्मीनिया ने अपने गिराए विमान की तस्‍वीर जारी कर दी है। आर्मीनिया का आरोप है कि अजरबैजान तुर्की के एयरफोर्स के F-16 व‍िमानों और ड्रोन का इस्‍तेमाल कर रहा है और हमले कर रहा है।

यह भी पढ़ें...सरकारी कर्मचारियों पर बड़ी खबर, महंगाई भत्‍ते के भुगतान पर सरकार का ये ऐलान

गौरतलब है कि अजरबैजान के साथ तुर्की के अच्छे संबंध हैं, जबकि रूस के आर्मेनिया के साथ अच्छे संबंध हैं। रूस और आर्मेनिया में सैन्य समझौता है। कहा जाता है कि अजरबैजान के साथ भी रूस के रिश्ते अच्छे हैं। नागोर्नो-काराबाख को लेकर शुरू हुए इस युद्ध में अबतक 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हैं। उधर, यह जंग तेज हो रही है। अब इस बीच रूस और नाटो देश तुर्की के इसमें कूदने का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें...चीन की गंदी सोच: पढ़ी लिखी लड़कियों संग होता है ऐसा, दिए गए बेहूदा नाम

बताया जाता है कि अगर ये दोनों खुलकर इस जंग में आ जाते हैं तो बड़े स्तर पर तबाही मचेगी। कहा जा रहा है कि रूस अपने विनाशक हथियारों से तबाही मचा सकता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News