भयानक युद्ध शुरू: टैंक-तोप के साथ उतरे सैनिक, दर्जनों की मौत, सैकड़ों घायल

सोवियत रूस से अगल हो चुके आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच एक इलाके को लेकर युद्ध शुरू हो गया है। इस जंग में 23 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 100 से ज्याद लोग घायल हो गए हैं।

Update: 2020-09-28 03:46 GMT
भयानक युद्ध शुरू: टैंक-तोप के साथ उतरे सैनिक, दर्जनों की मौत, सैकड़ों घायल

लखनऊ: दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनके बीच सीमा विवाद चल रहा है। सीमा विवाद की वजह से देशों के बीच युद्ध जैसे हालाता हैं। अब इस बीच सोवियत रूस से अगल हुए आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जमीन के एक हिस्से को लेकर भयानक युद्ध छिड़ गया है। इस लड़ाई में 23 लोगों की मौत हो गई तो 100 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में दोनों पक्ष के ज्यादातर आम नागरिक शामिल हैं।

दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ जंग की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही टैंक, तोप और लड़ाकू हेलिकॉप्टरों को मैदान में उतार दिया है। इस बीच आर्मेनिया ने देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। अपनी सेनाओं को सीमा की तरफ कूच करने का आदेश दिया है। दोनों ही देशों ने हमले में सामान्य नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।

नागोर्नो-काराबाख सेना के उप प्रमुख अरतुर सरकिसियान ने कहा कि इस लड़ाई में अबतक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। दोनों देश 4400 वर्ग किलोमीटर में फैले नागोर्नो-काराबाख नाम के हिस्से पर कब्जा करना चाहते हैं। वहीं नागोर्नो-काराबाख खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है।

यह भी पढ़ें...बिहार चुनाव: मुश्किल में फंसे चिराग, NDA से अलग होने पर पार्टी नेता सहमत नहीं

तुर्की भड़का रहा युद्ध

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस जंग को और भड़ा रहे हैं। उन्होंने रविवार को अर्मेनिया के लोगों से आह्वान किया कि वो अपने भविष्य के लिए विरोध प्रदर्शन करें। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं अर्मेनियाई लोगों से आह्वान करता हूं कि वे अपने भविष्य के लिए आर्मेनिया की सरकार के खिलाफ खड़ें हों। उन्होंने कहा कि सरकार उनको तबाही की तरफ धकेल रही है और कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रही है। हम अजरबैजान के साथ खड़े होने की घोषणा करते हैं।

आर्मेनिया ने अजरबैजान के हेलिकॉप्टर्स गिराने और टैंक उड़ाने का किया दावा

आर्मेनिया ने दावा किया है कि उसने अजरबैजान के दो हेलिकॉप्टरों को मार गिराया है, लेकिन अजरबैजान ने आर्मेनिया के इस दावे को नकार दिया है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसका एक हेलिकॉप्टर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जबकि पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है। तो वहीं आर्मेनिया ने अजरबैजान के तीन टैंकों को उड़ाने का वीडियो भी जारी किया है। इस वीडिया में आर्मेनिया की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल अजरबैजान के टैंक्स को निशाना बनाते नजर आ रही हैं। अर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता शुशन स्टीफानन ने दावा कि अर्मेनियाई सुरक्षाबलों ने अजरबैजान के दो हेलीकॉप्टरों और तीन टैंक्स को तबाह कर दिया है।

यह भी पढ़ें...आतंकियों-सेना में मुठभेड़: ताबड़तोड़ चल रही गोलियां, हर तरफ से घेरा सेना ने

रूस ने युद्ध रोकने की अपील की

रूस के रक्षा मंत्रालय ने आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जारी युद्ध को तुरंत रोकने की अपील की है। रूस ने कहा है कि वह मध्यस्थता कर सकता है, लेकिन, इसके लिए युद्धविराम की तत्काल जरूरत है।

यह भी पढ़ें...जवानों से कांपे आतंकी: भारत में की घुसपैठ की कोशिश, सैनिकों ने भगाया

इसलिए शुरू हुई जंग

आर्मेनिया और अजरबैजान 4400 वर्ग किलोमीटर में फैले नागोर्नो-काराबाख नाम के हिस्से को अपना बता रहे हैं और उस कब्जा करना चाहते हैं। नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र अंतरराष्‍ट्रीय रूप से अजरबैजान का हिस्‍सा है, लेकिन उस पर आर्मेनिया के जातीय गुटों का कब्‍जा है। 1991 में इस इलाके के लोगों ने खुद को अजरबैजान से स्वतंत्र घोषित किया और आर्मेनिया का हिस्सा घोषित कर दिया। उनके इस हरकत को अजरबैजान ने खारिज कर दिया और दोनों देशों के बीच जंग छिड़ गई।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News