लड़कों के लिए जरुरी ज्ञान: अगर नहीं है दाढ़ी तो गर्लफ्रेंड हो जाएगी बहुत दूर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी बियर्ड से एक अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया था। उनके बियर्ड लुक के बाद हर कोई बियर्ड लुक में नजर आने लगा था।

Update: 2020-01-17 10:02 GMT
लड़कों के लिए जरुरी ज्ञान: अगर नहीं है दाढ़ी तो गर्लफ्रेंड हो जाएगी बहुत दूर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी बियर्ड से एक अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया था। उनके बियर्ड लुक के बाद हर कोई बियर्ड लुक में नजर आने लगा था। अब एक रिसर्च बियर्ड रखने वाले लड़कों/पुरुषों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल, एक नई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि बियर्ड रखने वाले पुरुषों से महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं।

महिलाएं बियर्ड रखने वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं- शोध

शोधकर्ताओं (Researchers) के मुताबिक, बियर्ड रखने वाले पुरुष शारीरिक और सामाजिक तौर पर अधिक प्रभावी लगते हैं और शायद यही वजह है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों से ज्यादा आकर्षित होती हैं। इसके अलावा इस शोध में उन महिलाओं की मानसिकता पर भी खुलासा किया गया है, जो बियर्ड रखने वाले मर्दों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाती हैं। इसके पीछे की वजह महिलाओं के बालों में जूं या बैक्टीरिया हो सकता है। दरअसलस, कुछ महिलाएं बालों में जूं या बैक्टीरिया होने के चलते बियर्ड्स वाले पुरुषों में दिसचस्पी नहीं रखतीं।

यह भी पढ़ें: रूस, उत्तर कोरिया और मुस्लिम देशों में बलात्कारियों को दी जाती है ये खौफनाक सजा

बिना दाढ़ी वाले पुरुषों को पसंद करने के पीछे की वजह

रिसर्च के मुताबिक, क्लीन शेव रखने वाले पुरुषों को पसंद करने वाली महिलाएं जूं और बैक्टीरिया से डरी हुई पाई गईं और शायद इसी वजह से इन महिलाओं की दाढी रखने वाले पुरुषों में कोई दिलचस्पी नहीं थी। बता दें कि इस शोध में अमेरिका की तकरीबन एक हजार (1,000) महिलाओं को शामिल किया गया था। इन महिलाओं से पार्टनर के चेहरे पर दाढ़ी को लेकर कुछ सवाल भी पूछे गए थे।

इन महिलाओं को किया गया शामिल

ऑस्ट्रेलिया की एक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ये शोध 18 से 70 साल की कुल 919 महिलाओं के ऊपर किया था और इसके बाद इन महिलाओं को अलग-अलग पुरुषों की 30 तस्वीरें दी गई थीं। रिसर्च के दौरान महिलाओं को दाढ़ी वाले और बिना दाढ़ी वाले लोगों की तस्वीरें दी गई थीं। साथ ही इस रिसर्च में फोटोशॉप के जरिए कुछ पुरुषों के चेहरों को सॉफ्ट तो कुछ पुरुषों को ज्यादा मर्दाना दिखाने की कोशिश की गई थी।

यह भी पढ़ें: मोदी का रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, शुरू की गई ये नई योजना

रिसर्च में शामिल महिलाओं को तस्वीरों में दिखाए गए पुरुषों को देखने के बाद आकर्षण के लिए लॉन्ग टर्म या शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप के आधार पर 0 से लेकर 100 तक रेटिंग देनी थी। इसके बाद रिसर्च के जो परिणाम सामने आए उसमें ज्यादातर महिलाओं ने बियर्ड रखने वाले पुरुषों को ज्यादा रेटिंग दी थी। रिसर्च के मुताबिक, बियर्ड रखने वाले पुरुषों की तस्वीरों को ज्यादा पसंद किया गया था।

शोधकर्ता ने बताई इसके पीछे की वजह

इसके अलावा महिलाओं ने मर्दाना चेहरों की रुपरेखा को कोमल/सौम्य चेहरों की तुलना में ज्यादा पसंद किया। वहीं रिसर्च के प्रमुख शोधकर्ता टेसा क्लार्कसन ने इसके पीछे की वजहों के बारे में भी बताया है। टेसा क्लार्कसन ने बताया कि मर्दाना चेहरे शारीरिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से अधिक प्रभावशाली नजर आते हैं। दूसरी वजह बताते हुए टेस क्लार्कसन ने बताया कि चौड़ा जबड़ा चेहरे के कम आकर्षक हिस्सों को छिपा देता है। वहीं शोध में ये भी पता चला है कि जिन महिलाओं को बैक्टीरिया या गंदगी को लेकर ज्यादा डर होता है वो बियर्ड वाले पुरुषों को पसंद नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान में मचेगा गर्दा: ये क्या बोल गए लालू के लाल, सीएए का कर रहे थे विरोध

Tags:    

Similar News