×

अशुभ संकेत: सूर्य ग्रहण का तबाही से है कनेक्शन, आपकी राशि कितनी होगी प्रभावित

इस साल का पहला और आखिरी सूर्यग्रहण चल रहा है। आज यह सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ था। अब 3:04 बजे सूर्यग्रहण का मोक्षकाल है। ज्योतिष ज्ञानियों ने इसका महामारी और भूकंप से कनेक्शन बताया है।

Ashiki
Published on: 21 Jun 2020 5:05 AM GMT
अशुभ संकेत: सूर्य ग्रहण का तबाही से है कनेक्शन, आपकी राशि कितनी होगी प्रभावित
X

नई दिल्ली: इस साल का पहला और आखिरी सूर्यग्रहण चल रहा है। आज यह सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ था। अब 3:04 बजे सूर्यग्रहण का मोक्षकाल है। ग्रहण मंगल के नक्षत्र में पड़ रहा है। इसी दौरान मंगल अपनी राशि परिवर्तन भी कर लेगा। ग्रहण में मिथुन राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और राहु की युति बरकरार रहेगी। ग्रहण के समय कुछ ग्रह वक्री बने रहेंगे, जिनमें राहु, केतु, शनि, यम, बुध, बृहस्पति और शुक्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण शुरू : भूल से भी न करें अब ये काम, जानें- आप पर पड़ेगा कितना असर

महामारी से है कनेक्शन

ज्योतिष की जानकार श्रुति द्विवेदी बताती हैं कि ये वक्री ग्रह लोगों के जीवन में और देश-दुनिया में कई तरह के बदलाव लेकर आएंगे। इस समय महामारी तो चल ही रही है। साथ ही देश के कई हिस्सो में भूकंप आने की भी संभावना रहेगी। इसके अलावा यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि यह ग्रहण किस राशि पर क्या असर करेगा और अगर कुछ गड़बड़ होने वाला है तो उससे बचने के क्या उपाय हैं-

12 राशियों पर क्या होगा असर

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत इन दिग्गजों ने किया योगाभ्यास

मेष-

गुस्से को काबू रखें, इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इससे कोई आपका एक संबंधित हमेशा के लिए रूठ सकता है। खुद की सेहत का विशेष ध्यान रखें। पैरों की कोई बीमारी हो सकती है। भाग्य आपके साथ है। ग्रहण के बाद गुड़ दान करें और एक लोटा जल सूर्यदेव को चढाएं।

ये भी पढ़ें: Father’s Day स्पेशल: किसी के लिए फरिश्ता तो किसी के दिल का सुकून हैं Papa

वृषभ-

आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। खान-पान के साथ वाणी पर भी ध्यान दें। संतान पक्ष का ज्यादा ध्यान रखें। प्रॉपर्टी में फायदा हो सकता है। ग्रहण के दौरान राशि स्वामी शुक्र की उपासना करें। ग्रहण के बाद सफेद वस्तु दान करें।

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: इको गार्डन में सेना के रिटायर्ड फौजी ने बच्चों संग किया योगा

मिथुन-

थोड़ी बेचैनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं। घर से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। निर्णय लेने में सक्षम होंगे लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों को गलत न समझा जाए। मेहनत का फल पाने के लिए कोशिश बढ़ानी पड़ेगी। बुध के मंत्रों का जाप करें। ग्रहणकाल के बाद गणपति को पांच लड्डू चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें: अब दुश्मनों के दांत खट्टे करने की तैयारी, सेना ने एलएसी पर जवानों को दी बड़ी छूट

कर्क-

खुद को कहीं फंसा महसूस करेंगे। तनाव बढ़ेगा और लगेगा कि आप सह नहीं पा रहे हैं। आर्थिक नुकसान हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत पर ध्यान दें। ग्रहणकाल में ऊं नम: शिवाय जप करें। ग्रहणकाल के बाद किसी गरीब को दूध दान करें।

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह की मौत पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की ये अपील

सिंह-

धन लाभ होगा लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वाक कला और लेखन के जरिये अच्छा धन कमा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखें। ग्रहण के दौरान सूर्य के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण खत्म होने के बाद सिंदूर का दान करें और एक लोटा जल सूर्यदेव को चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें: विश्व योग दिवस 2020: योग साधक कभी संकट में धैर्य नहीं खोता- PM मोदी

कन्या-

कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस के काम में कोई परेशानी आ सकती है। अचानक नौकरी छोड़ने का विचार आ सकता है। पिता की सेहत पर ध्यान दें। वाणी द्वारा धनलाभ हो सकता है। बुध के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण के बाद किसी गौशाला में चारा दान करें।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में सूर्य ग्रहण के दौरान कोरोना के कारण प्रशासन ने गंगा स्नान पर लगाई रोक

तुला-

सड़क दुर्घटना से बच कर रहना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी आने पर निर्णय लेने से बचें। ग्रहणकाल के दौरान शुक्र के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण के बाद सफेद चीजें दान करें।

ये भी पढ़ें: यहां के लोगों को जल्दी मिलेगी हवाई सेवा, बहेगी विकास की गंगा, मिलेगा रोजगार

वृश्चिक-

पैतृक संपत्ति और निवेश का लाभ होगा। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचे रहें। झुकाव आध्यात्म की ओर होगा। कृष्ण के मंत्रों का जाप करें और ग्रहण के बाद दूध दान करें।

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण में करें इन महामंत्रों का जाप, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट

धनु-

पार्टनर और आप के बीच कोई गलतफहमी हो सकती है। धन से संबंधित निर्णय न लें। नौकरी को लेकर उतावलापन न दिखाएं। राशि पर बैठा केतु नए सिरे से सोचने पर मजबूर करेगा। ग्रहणकाल के दौरान विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ग्रहणकाल के बाद पीली वस्तु दान करें।

ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा पर ग्रहण: शिव भक्तों को लगेगा झटका, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मकर-

त्वचा की किसी बीमारी या वायरल इंफेक्शन से बचकर रहना है। बेवजह के लड़ाई-झगड़े से बचकर रहें। ग्रहणकाल के दौरान हनुमानजी, भगवान कृष्ण या शनिदेव के मंत्रों का जाप करें। ग्रहणकाल के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का तेल चढाएं।

ये भी पढ़ें: दरोगा की गुंडई! शिकायत करने पहुंचे शख्स को पीटा, Video वायरल

कुंभ-

परिवार वालों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। घर में रहने का मन नहीं करेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। ड्राइविंग करते समय ज्यादा सतर्क रहें। पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावी हो सकता है। हनुमानजी और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें। ग्रहणकाल के बाद पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें: पति ने सिर्फ इस मांग पर पत्नी की कर दी हत्या! पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीन-

गुस्से को काबू करने की कोशिश करें। मुद्दों को आसानी से सुलझा लेंगे। ऑफिस में कोई नया पद मिल सकता है। संतान पक्ष को हानि हो सकती है। विष्णु के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण हो जाने के बाद किसी मंदिर में चने की दाल दान करें।

ये भी पढ़ें: UP के इस जिले में कोरोना का कहर, 4 की मौत, इतने केस आए सामने

Ashiki

Ashiki

Next Story