×

खौफनाक हादसा! जिसने देखा मौत का मंजर, कांप उठी रूह

रफ्तार का कहर किस तरह सितम ढाता रहा है यह किसी से छिपा नही हैं। खबर आ रही है कि दुबई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, दुबई में सोमवार को एक मिनीबस और लॉरी में टक्कर हो गई जिससे सात भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई।

Harsh Pandey
Published on: 27 Jun 2023 2:53 AM GMT
खौफनाक हादसा! जिसने देखा मौत का मंजर, कांप उठी रूह
X

दुबई: रफ्तार का कहर किस तरह सितम ढाता रहा है यह किसी से छिपा नही हैं। खबर आ रही है कि दुबई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, दुबई में सोमवार को एक मिनीबस और लॉरी में टक्कर हो गई जिससे सात भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शारजाह की तरफ जाने वाली मोहम्मद बिन जाएद रोड पर सुबह 4.54 बजे दुर्घटना हुई है, बताया जा रहा है 14 सीटर मिनीबस सड़क पर खड़ी लॉरी से टकरा गई, जिससे यह दुर्घटना हुई है।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

दुबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा...

दुबई ट्रैफिक पुलिस के निदेशक ब्रिगेडियर सैफ मुहैर अल मझरौई ने कहा कि मिनीबस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिस कारण यह दुर्घटना हुई है। राहत बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें. अरे ऐसा भी क्या! बाथरूम में लड़कियां सोचती हैं ये सब

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सात यात्रियों और मिनीबस के ड्राइवर का शव राशिद अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे शवदाहगृह भेज दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि बस में 13 यात्री और ड्राइवर सवार थे, जिसमें से सात भारतीय, एक पाकिस्तानी की मौत हो गई और एक बांग्लादेशी नागरिक के साथ ही अन्य भारतीय घायल हो गए।

यह भी पढ़ें. ओह तेरी! पत्नी कहेगी पति से, बिस्तर पर ‘ना बाबा ना’

दुबई पर एक नजर...

दुबई अरबी: دبيّ‎ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सात अमीरातों में से एक है। यह फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है। दुबई नगर पालिका को अमीरात से अलग बताने के लिए कभी कभी दुबई राज्य बुलाया जाता है।

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

दुबई, मध्य पूर्व के एक वैश्विक नगर तथा व्यापार केन्द्र के रूप में उभर कर सामने आया है। लिखित दस्तावेजों में इस शहर का अस्तित्व संयुक्त अरब अमीरात के गठन से 150 साल पहले होने का जिक्र है।

दुबई अन्य अमीरातों के साथ कानून, राजनीति, सैनिक और आर्थिक कार्य एक संघीय ढांचे के भीतर साझा करता है। हालांकि प्रत्येक अमीरात में नागरिक कानून लागू करने और व्यवस्था और स्थानीय सुविधाओं के रखरखाव जैसे कुछ कार्यों पर क्षेत्राधिकार है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

दुबई की आबादी सबसे ज्यादा है और यह क्षेत्रफल में अबू धाबी के बाद दूसरी सबसे बड़ी अमीरात है। दुबई और अबू धाबी ही सिर्फ दो अमीरात है जिनके पास देश की विधायिका अनुसार राष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मामलों पर प्रत्यादेश शक्ति का अधिकार है।

दुबई पर 1833 से अल माकतौम वंश ने शासन किया है। इसके मौजूदा शासक मोहम्मद बिन रशीद अल माकतौम संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति भी है।

यह भी पढ़ें. पाक हो जाएगा ‘भूत’! जल-थल-नभ सेना ने यहां किया युद्धाभ्यास

अमीरात का मुख्य राजस्व पर्यटन, जायदाद और वित्तीय सेवाओं से आता है। दुबई की अर्थव्यवस्था मूलतः तेल उद्योग पर निर्मित है, वर्तमान में 80 अरब अमेरिकी डॉलर (2009) की अमीराती अर्थव्यवस्था में पेट्रोल तथा प्राकृतिक गैस का राजस्व योगदान 6% (2006) से कम है। संपत्ति और निर्माण ने 2005 में अर्थव्यवस्था में वर्तमान के बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य में तेजी से पहले 22.6% का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

दुबई ने कई अभिनव बड़ी निर्माण परियोजनाओंऔर खेल आयोजनों के माध्यम से दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। सबका ध्यान आकर्षित होने के साथ ही एक वैश्विक शहर और व्यापार केन्द्र के रूप में उभरने की वजह से दुबई में श्रम और मानव अधिकारों से जुड़े कर्मचारियों मुख्यतः दक्षिण एशियाई कर्मचारियों से संबंधित मुद्दे प्रकाश में आये हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story