Bihar: बांका में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, लोगों ने पकड़कर धुन दिया

वारदात को अंजाम देने के बाद घर से भाग रहे उसके पति मोहम्मद शकील और उसकी मां को लोगों ने पकड़ कर लिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-07-21 12:37 GMT

प्रतीकात्मक चित्र : photo - social media

Bihar Crime News : बिहार (Bihar) के बांका जिले (Banka District) में हत्या की एक घटना से सनसनी फ़ैल गई है। जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने गुरुवार (21 जुलाई 2022) को घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना अमरपुर थाना (Amarpur police station) क्षेत्र के महागामा गांव (Mahagama Village) की है। मृत महिला की पहचान मोहम्मद शकील की पत्नी जनेब(25 वर्ष) के रूप में की गई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद घर से भाग रहे उसके पति मोहम्मद शकील और उसकी मां को लोगों ने पकड़ कर लिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

स्थानीय लोगों ने बताया कि, गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच मोहम्मद शकील ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। तब का गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। महिला की मौत हो चुकी थी। इस बीच आरोपी पति मौके से भागने लगा। मोहम्मद शकील और उसकी मां को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


5 साल पहले हुई थी शादी

सूचना मिलते ही मृतका के पिता मोहम्मद जाकिर सहित अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया, कि 5 साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति मारपीट करने लगा था। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 



Tags:    

Similar News