नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग: 3 गोली लगने से हालत नाजुक, पार्टी में हड़कंप

राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुरेश यादव पर अज्ञात बदमाश ने उनके घर के सामने ही हमला कर दिया। गोली लगने से गंभीर घायल राजद नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Update: 2020-09-03 05:09 GMT
राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुरेश यादव पर अज्ञात बदमाश ने उनके घर के सामने ही हमला कर दिया। गोली लगने से गंभीर घायल राजद नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पटना: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर है। गुरूवार सुबह बेख़ौफ़ अपराधियों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया। राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुरेश यादव पर अज्ञात बदमाश ने उनके घर के सामने ही हमला कर दिया। बदमाश ने राजद नेता पर फायरिंग कर दी और असलहा लहराते हुए फरार हो गया। वहीं गोली लगने से गंभीर घायल राजद नेता को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

राजद नेता सुरेश यादव पर फायरिंग

मामला बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना कुकुरभुखा गांव का है। आज सुबह जब राजद के नेता सुरेश यादव अपने घर के सामने टहल रहे थे, उसी दौरान बाइक सवार एक अपराधी ने वहां पहुँच कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राजद नेता गोली लगने से घालय हो गए। परिजन और आसपास के लोग गोली की आवाज से सहम गए।

सुरेश को लगी तीन गोलियां, हालत गंभीर

लोगों ने खून से लथपथ सुरेश यादव को देखा तो तत्काल उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ेंः दिलीप कुमार पर बड़ी खबर: कोरोना से इनकी हुई मौत, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

सुरेश यादव की हालत की जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि सुरेश को तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली सीने में और दो गोली कंधे में लगी है। उनको गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है।

जस्वी यादव के साथ हुई थी फोटो वायरल

बता दें कि हाल में ही तेजस्वी यादव गोपालगंज के दौरे पर थे। उस दौरान सुरेश यादव की तेजस्वी यादव के साथ सर्किट हाउस की एक फोटो खूब वायरल हुई, जिससे हंगामा मच गया था। दरअसल, सुरेश यादव पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। उनपर हत्या, अपहरण, डकैती, रंगदारी और जमीन कब्ज़ाने के संगीन आरोप हैं। सुरेश की पत्नी मकसूदपुर पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News