Corona Vaccination: कोरोना टीकाकरण में अब महिलाएं नहीं रहीं पीछे, तेजी से दूर हुई लैंगिक असमानता

Corona Vaccination: देश में वैक्सीनेशन को लेकर लैंगिक असामनता (Gender Inequality) तेजी से दूर हुई है। जून के पहले हफ्ते तक जहां वैक्सीनेशन में लैंगिक असामना की दर 15 फीसदी के करीब थी। अब इसमें गिरावट देखने को मिली है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-09-30 04:36 GMT

वैक्सीनेशन करवाती महिला (फोटो- न्यूजट्रैक)

Corona Vaccination: भारत में करोना वायरस महामारी (Coronavirus Mahamari) से जंग को मजबूत बनाने के लिए 16 जनवरी 2021 से कोविड-19 वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination) अभियान शुरू हुआ। टीकाकरण को लेकर अब तक देश ने कई रिकॉर्ड भी कायम किए हैं। हालांकि जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ तो कुछ महीने तक देश में लैंगिक असामनता (Gender Inequality) देखने को मिली यानी पुरुषों के मुकाबले महिलाएं टीकाकरण को लेकर पीछे चल रही थीं। लेकिन अब यह स्थिति तेजी से सुधर रही है। 

अब देश में 1000 पुरुषों पर 919 महिलाएं कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवा चुकी हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि लैंगिक असामनता में यह सुधार 27 जून से 27 सितंबर के बीच आया है। जबकि जून के पहले हफ्ते में वैक्सीनेशन में लैंगिक असामना की दर 15 फीसदी के करीब थी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी थी। उस दौरान 1000 पुरुषों पर 855 महिलाएं ही कोविड-19 टीका ले रही थीं। 

क्यों महिलाएं थीं पीछे?

दरअसल, शुरुआत में महिलाओं के बीच वैक्सीन को लेकर तमाम तरह के डर थे। इसके अलावा ऐसी कई जिम्मेदारियां, जिन्हें उन्होंने अपने स्वास्थ्य से भी ज्यादा तवज्जो दी। जून में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि कई महिलाएं अपने घर और अन्य जिम्मेदारियों के चलते वैक्सीन सेंटर नहीं पहुंच पा रही हैं तो वहीं कई ने अफवाहों के चलते टीका न लगवाने का फैसला कर लिया। इसके साथ गर्भवती महिलाओं में कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूकता काफी सीमित है। अब तक 2 लाख से भी कम गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन हुआ है, जबकि उन्हें इंफेक्शन का खतरा काफी है।  

कोरोना जांच (फोटो- न्यूजट्रैक) 

भारत में कोरोना टीकाकरण की स्थिति (Bharat Me Corona Tikakaran)

अगर बात करें भारत में वैक्सीनेशन (Bharat Me Corona Vaccination) की स्थिति के बारे में तो अब तक भारत में 88 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। भारत ने बुधवार भी 88 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। केंद्र सरकार ने लक्ष्य रखा है कि देश में व्यस्क आबादी का टीकाकरण इस साल के आखिरी तक पूरा कर दिया जाए, ताकि कोरोना के खिलाफ जंग को मजबूत किया जा सके।  

बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले (Corona Ke Mamle)

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में बीते 24 घंटे के दौरान 23,529 नए कोरोना के मामले (Corona Ke Mamle) दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामले में गिरावट (Corona Ke Mamle Me Giravat) आने के साथ साथ रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। अब देश में रिकवरी रेट 97.85 फीसदी तक जा पहुंची है।  

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News