Petrol Ka Dam: UP में 12 रुपये तक घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने आपके शहर में पेट्रोल डीजल का नया दाम

Petrol Diesel Ka Dam: सरकारी तेल कंपनियों ने आज (4 November) का पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है।

Written By :  Shashwat Mishra
Report :  Rajat Verma
Update: 2021-11-03 19:32 GMT

Petrol diesel Ka Dam: तेल की कीमतों में आज (Fuel Rate Today) भारी गिरावट हुई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए ईंधन की कीमत (Indhan Ki Kimat) के अनुसार, पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) बहुत कम हो गया है। आपको बता दें की सरकारी तेल कंपनियों ने आज (4 November) का पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है।

UP में 12 रुपये तक घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम (UP Me Petrol Diesel Ka Dam)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने राज्य वासियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल-डीजल पर भारत सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाने से जहां जनता में ख़ुशी की लहर थी। वहीं, योगी सरकार ने देर रात तक हुई बैठक में लिये गए निर्णय से आम जनमानस की ख़ुशी को दोगुनी कर दिया। यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है, जिससे अब पेट्रोल व डीजल के दामों में लगभग 12 रुपये की कटौती सम्भव है। गुरुवार की सुबह से नई दरें लागू होंगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बुधवार की दोपहर में ही पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल 5 रुपये व डीजल 10 रुपये तक सस्ता होने की उम्मीद थी। हालांकि, यूपी को छोड़कर बाक़ी राज्यों में यही दरें लागू रहेंगी।

देर रात हुई बैठक में लिया गया निर्णय

वित्त और जीएसटी विभाग की संयुक्त बैठक बुधवार देर रात तक चली। जिसमें यह फैसला लिया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार भी पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटायेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद थे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित कई मंत्रियों का समूह उपस्थित था। बैठक में लिये गये निर्णय के आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी कर दिये।

उपचुनावों के नतीजों ने किया मज़बूर

केंद्र व यूपी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों पर उत्पाद शुल्क घटाना कोई त्वरित निर्णय नहीं है। जानकारों की माने तो सरकार ने यह फैसला बहुत सोच समझ कर लिया है। कई राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि हाल ही संपन्न हुए उपचुनाव के नतीजों ने सरकार को यह करने पर मज़बूर किया। साथ ही, 2022 में होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भी बढ़ती महंगाई एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला है। जिसके मद्देनजर सरकार को इस नतीजे पर आना पड़ा।

जाने आपके शहर में पेट्रोल डीजल का दाम (Jane Apke Shehar Me Petrol Diesel Ka Dam)

4 नवंबर से लागू होने वाले पेट्रोल डीजल के नए दाम

लखनऊ

पेट्रोल- ₹94/लीटर

डीजल- ₹86/लीटर

दिल्ली

पेट्रोल- ₹105/लीटर

डीजल- ₹88/लिटर

मुम्बई

पेट्रोल- ₹110/लीटर

डीजल- ₹96/लीटर

कोलकाता

पेट्रोल- ₹105/लीटर

डीजल- ₹91/लीटर

बैंगलोर

पेट्रोल- ₹101/लीटर

डीजल- ₹87/लीटर

हैदराबद

पेट्रोल- ₹109/लीटर

डीजल- ₹97/लीटर

अहमदाबाद

पेट्रोल- ₹101/लीटर

डीजल- ₹96/लीटर

पुणे

पेट्रोल- ₹110/लीटर

डीजल- ₹94/लीटर


Similar News