Sulli Deals: दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, आरोपी ने किए कई बड़े खुलासे, मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ रची ये साजिश

दिल्ली पुलिस ने रविवार को इंदौर के एक 25 वर्षीय व्यक्ति ओंकारेश्वर ठाकुर को वेब-आधारित सुल्ली डील्स ऐप के निर्माण के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update:2022-01-09 14:53 IST

सुल्ली डील (फोटो-सोशल मीडिया)

Sulli Deals App: दिल्ली पुलिस ने रविवार को इंदौर के एक 25 वर्षीय व्यक्ति ओंकारेश्वर ठाकुर को वेब-आधारित सुल्ली डील्स (Sulli Deals) ऐप के निर्माण के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।आपको बता दें कि सुल्ली डील्स ऐप में मुस्लिम महिलाओं की लक्षित फर्जी तस्वीरें और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की गई थीं, जिसके पश्चात शिकायत दर्ज होने के बाद इसपर कानूनी कार्यवाही हो रही है।

मामले के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर सेल के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि-"हमने ओंकारेश्वर ठाकुर को सुल्ली डील्स ऐप मामले में इंदौर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह जनवरी 2020 में ट्विटर पर एक TRAD ग्रुप में शामिल हुए था, जहां एक विशेष समुदाय को निशाना बनाने के उद्देश्य से मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने का काम किया जाता था।"

लक्ष्य- मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाना

दरअसल TRAD एक ऐसा शब्द है जो किसी विशेष समुदाय और उसकी विचारधारा को दर्शाता है। ओंकारेश्वर ठाकुर भी ऐसे ही एक TRAD ग्रुप से जुड़ा था, जिसका काम मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाना था।

शुरुआती पूछताछ में ओंकारेश्वर ठाकुर ने कबूला है कि उसके साथ कई और लोग भी थे जो। सुल्ली डील्स ऐप में काम कर रहे थे। यह सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने अन्य लोगों की छानबीन तेज़ कर दी है तथा जल्द ही उनका भी पता लगा लिया जाएगा।

अभी तक कि प्राप्त सूचना के आधार पर ओंकारेश्वर ठाकुर ने GitHub की मदद से Sulli Deals ऐप के लिए कोड विकसित किया। साथ ही इस ऐप का एक्सेस ग्रुप के सभी सदस्यों के पास था।

इस सुल्ली डील्स ऐप के ज़रिए जुलाई 2021 में लगभग 50-80 मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग कर उन तस्वीरों की ऑनलाइन नीलामी करने के आरोपों के तहत कई महिलाओं द्वारा दिल्ली और नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके GitHub द्वारा ऐप को निष्क्रिय करने का निर्णय लिया गया था।

Tags:    

Similar News