Agra Crime News : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Agra Crime News : आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालातों में ससुराल में मौत हो गई।

Report :  Rahul Singh
Published By :  Shraddha
Update: 2021-07-17 09:52 GMT

पुलिस कर रही पूछताछ 

Agra Crime News : आगरा के फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालातों में ससुराल में मौत (Death) हो गई। विवाहिता का शव घर के अंदर पड़ा मिला। विवाहिता (married woman) की मौत के बाद घर में हड़कंप मचा हुआ है । विवाहिता की मौत कैसे हुई है इस बात की जानकारी अब तक नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भिजवा दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई है। प्रथम दृष्टया देखने पर मृतका के मुंह में झाग नजर आया है। जिसे देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतका ने या तो जहर पदार्थ का सेवन किया है या फिर उसे किसी जंतु ने काट लिया है ।

पुलिस आस पास के लोगों से कर रही पूछताछ 

सात महीने पहले हुई थी शादी

मृतका का नाम मोना बताया जा रहा है। मोना की शादी 6 महीने पहले सूरज से हुई थी । शादी के बाद पति पत्नी के बीच सब कुछ ठीक ठाक था। इस बीच अचानक से हुई मोना की मौत ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। मोना की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो - रोकर बुरा हाल है।


आपको बता दें कि कई दिनों पहले आगरा पुलिस ने चोरों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सूने घरों को अपना निशाना बनाते थे। सूने घरों को निशाना बनाने वाले इस गिरोह के चार सदस्य को थाना हरीपर्वत पुलिस ने दबोचा है। उनके कब्जे से पुलिस ने 3:30 लाख के सोने चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नगद बरामद किये हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि हरी पर्वत के मंडी सईद खां में एक सूने मकान को चोरों ने 3 जून को अपना निशाना बनाया था। मकान मालिक अपने मकान पर ताला डालकर परिजनों के साथ गांव गया था। जब वहां से वापस लौटा तो उसे मकान का ताला टूटा हुआ मिला। उसने इसकी सूचना थाना हरीपर्वत पुलिस को दी।


Tags:    

Similar News