छत्तीसगढ़: महासमुंद में 5 कैदी जेल से भागे, एक चढ़ा पुलिस के हत्थे

एएसपी मेघा टेम्भूरकर ने बताया, "सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दीवार पर चढ़ने के बाद पांच कैदी जेल से फरार हो गए।"

Newstrack Network :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-05-07 05:40 GMT

जिला जेल महासमुंद (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 5 कैदी (Prisoners) जेल से फरार हो गए हैं। इन पांच कैदियों में से एक कैदी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पांचों कैदी दीवार पार करके भागे हैं। वहीं देर रात एक कैदी को पकड़ लिया गया है।

इस मामले के बारे में एएसपी मेघा टेम्भूरकर (Megha Tembhurkar) ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया, "सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दीवार पर चढ़ने के बाद पांच कैदी जेल से फरार हो गए, शहर के हर चेकिंग पॉइंट पर पुलिस अलर्ट है।"

वहीं जिला जेल के सहायक जेल अधीक्षक आरएस सिंह ने बताया, "कैदी दोपहर के खाने के बाद अपने-अपने बैरक में ही थे। कुछ कैदी कैंपस में रूटीन वर्क कर रहे थे। इन्हीं में भागने वाले कैदी भी शामिल थे।" सहायक जेल अधीक्षक ने बताया, " लगभग साढ़े तीन बजे मेरे पास कर्मचारी आए और कैदियों के भागने की जानकारी दी। मैंने जेल में अलार्म बजवाया, ड्यूटी पर तैनात दूसरे कर्मचारी भी अलर्ट हो गए। मैं अपने स्कूटर पर कैदियों के पीछे निकला, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे।"

भागे हुए कैदियों के नाम

अधिकारियों के मुताबिक, कैदी 21 फुट ऊंची दीवार पार करके भागे हैं। सहायक जेल अधीक्षक ने फरार कैदियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया, "फरार कैदियों में धनसाय(33), डमरूधर (24) और राहुल लूट (22) के आरोपी हैं। वहीं दौलत (23) को दुष्कर्म और करण (21) को नशीले पदार्थ रखने के आरोप में सजा मिली थी।"

Tags:    

Similar News