Best Movies on Mafia Don: माफिया डॉन पर बनीं ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रहीं हिट

Best Movies on Mafia Don: फिल्ममेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तरह-तरह की फिल्में बनाते रहते हैं, ऐसे ही हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में माफिया डॉन पर भी बनाई गईं हैं, जो सिर्फ लोगों को पसंद नहीं आई थीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी।

Update: 2023-03-30 08:59 GMT
Best Movies on Mafia Don (Photo- Social Media)
Best Movies on Mafia Don: फिल्ममेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तरह-तरह की फिल्में बनाते रहते हैं, ऐसे ही हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में माफिया डॉन पर भी बनाई गईं हैं, जो सिर्फ लोगों को पसंद नहीं आई थीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको माफिया डॉन पर बनीं कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं।

शाहरुख खान की फिल्म "रईस"

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म "रईस" की कहानी गुजरात के गैंगस्टर अब्दुल लतीफ की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और महिरा खान मुख्य किरदारों में थे। राहुल ढोलकिया के डायरेक्शन में बनीं यह फिल्म 25 जनवरी साल 2017 में रिलीज हुई थी। गौरी खान और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया था।

श्रद्धा कपूर की "हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई"

श्रद्धा कपूर अभिनीति "हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई" फिल्म की कहानी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर आधारित थी। हसीना पारकर को क्राइम की दुनिया की गॉडमदर के रूप में जाना जाता था। वहीं फिल्म में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया था। अपूर्वा लाखिया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 14 जुलाई 2016 को थिएटरों में रिलीज हुई थी।

अजय देवगन की "वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई"

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म "वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई" साल 2010 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी, कंगना रनौत, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार थे। इस फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम के जीवन से मिलती जुलती थी। गैंगस्टर पर बनीं यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

संजय दत्त की "वास्तव"

संजय दत्त की फिल्म "वास्तव" की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन के जीवन से प्रेरित थी। फिल्म 7 अक्टूबर 1999 को रिलीज़ हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। संजय दत्त के अलावा इस फिल्म में नम्रता शिरोडकर, मोहनीश बहल, परेश रावल, रीमा लागू भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर ने किया था।

शबाना आजमी की "गॉडमदर"

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी भी गैंगस्टर पर आधारित फिल्म "गॉडमदर" में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म की कहानी माफिया संचालन संतोकबेन जडेजा के जीवन पर आधारित थी। यह फिल्म 1999 में सिनेमघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन विनय शुक्ला द्वारा किया गया था।

अर्जुन रामपाल की "डैडी"

अर्जुन रामपाल की फिल्म "डैडी" 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली थी। फिल्म का डायरेक्शन आशिम अहलूवालिया ने किया था।

Tags:    

Similar News