आपने देखा Priyanka Chopra-Nick Jonas का ये रोमांटिक अंदाज? तस्वीरें देख छूट जाएगा पसीना

Priyanka Chopra Latest Photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पति निक जोनस संग रोमांटिक होती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Update: 2023-04-23 07:33 GMT
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)

Priyanka Chopra Latest Photos: इन दिनों 'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में, सीरीज का प्रीमियर इटली के रोम में किया गया था, जहां प्रियंका अपने पति निक जोनस संग शामिल हुई थीं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की रोमांटिक फोटोज

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने ग्रीन कलर का वैलेंटिनों प्लंज नेकलाइन गाउन पहना हुआ है।

इन तस्वीरों में प्रियंका-निक के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। जहां प्रियंका ग्रीन गाउन में खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं निक ने ब्लू कोट-पेंट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

प्रियंका के लुक की बात करें, तो उन्होंने गाउन के साथ फेदर केप जैकेट भी पहना हुआ है। प्रियंका ने अपने लुक को हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने डायमंड की ज्वैलरी पहनी है, जिसमें इयररिंग्स, अंगूठियां और नेकलेस शमिल है।

प्रियंका ने बालों को 90 के दशक जैसा पफ लुक दिया है। इसके साथ उन्होंने विंग्ड आईलाइनर लगाया। प्लम लिप शेड के साथ उनका ग्लैमर लुक और उभर कर सामने आ रहा है।

सभी तस्वीरें एक बिल्डिंग की बालकनी में ली गई हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'रोमन हॉलीडे।' प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

जहां एक यूजर ने लिखा, 'वाह क्या जोड़ी है।' तो किसी ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर लग रही हो प्रियंका।' तो एक ने कमेंट किया, 'क्या बात दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हो।'

बता दें कि 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है, जो कि अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल 2023 को स्ट्रीम की जाएगी। इसके अलावा प्रियंका के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' है। इसके अन्य कलाकारों में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News