अब इन तीनों स्टार्स की मुश्किलें और बढ़ी, महाराष्ट्र में भी हुई FIR दर्ज

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे स्टार्स हैं, जिनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इसी को लेकर अब और एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्देशक फराह खान के लिए बुरी खबर आई है।

Update: 2019-12-29 04:48 GMT

मुंबई: बॉलीवुड में बहुत से ऐसे स्टार्स हैं, जिनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इसी को लेकर अब और एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्देशक फराह खान के लिए बुरी खबर आई है। इन स्टार्स के खिलाफ पंजाब में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इनपर एक शो के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप लगाया गया है। लेकिन अब इन पर शनिवार को स्थानीय NGO चलाने वाले आशीष शिंदे ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में तीनों के खिलाफ IPC की धारा 295 के अंदर केस दर्ज कराया। इसके बाद केस को मुंबई की मलाड पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में आरोपी रहते हैं।

ये भी पढ़ें:बर्थडे स्पेशल: जानिए कैसी थी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी

शिंदे ने आरोप लगाया कि फ्लिपकार्ट के एक शो ‘बैकबेंचर्स’ पर रवीना टंडन व अन्य ने बाइबल की अभिव्यक्ति ‘हालेलुया’ पर आपत्तिजनक तौर पर पेश किया। इससे पहले, शुक्रवार को अमृतसर पुलिस में इसी तरह की शिकायत के बाद फराह खान ने अपनी पूरी टीम की तरफ से माफी मांगी थी। ये शो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित किया गया था।

तीनों के खिलाफ पंजाब में भारी विरोध प्रदर्शन भी हुए

इससे पहले इन तीनों के खिलाफ पंजाब में भारी विरोध प्रदर्शन भी हुए। पंजाब के बहुत से जिलों में लोग सड़क पर उतरे और रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने तीनों का पुतला भी फूंका।

ये भी पढ़ें:मिस्र: खतरे में पड़ी भारतीय पर्यटकों की जान, बड़े हादसे में 22 की मौत

शिरोमणि अकाल दल (बादल) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्रिश्चियन दलित फ्रंट के सदस्यों ने शुक्रवार 27 दिसंबर दोपहर बाद अजनाला चौक में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह, निर्देशक और निर्माता फराह खान के पुतले जलाकर प्रदर्शन किया।

SJPC सदस्य जोध सिंह समरा ने कहा कि तीनों बॉलीवुड स्टार ने ईसा मसीह भाईचारे की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इन्हें याद रखना चाहिए कि लोगों से मिले प्यार के कारण ही वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अहंकार में दबे कलाकार जन भावनाओं के साथ अक्सर खिलवाड़ करने का दु:साहस करते हैं।

ये भी पढ़ें:मौत की ठंड: अब तक 60 लोगों की गई जान, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

ईसाई भाईचारे के धार्मिक शब्द के प्रति गलत बोलना निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तीनों पर दर्ज FIR के आधार पर गिरफ्तार किया जाए और इनके शो को भी बंद किया जाए।

Tags:    

Similar News