सुशांत की ये तस्वीरें शेयर करना पड़ेगा महंगा, साइबर सेल ने दी चेतावनी

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिन यानी रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके जाने के बाद पूरा देश सदमे में है।

Update: 2020-06-15 03:28 GMT

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिन यानी रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके जाने के बाद पूरा देश सदमे में है। हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों किया उन्होंने ऐसा? लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके शव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। शव की तस्वीर शेयर होने से कई दिग्गजों से लेकर उनके चाहने वालों ने विरोध जताया है।

ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर शॉट से सुशांत ने जीता था धोनी का दिल, माही भी हो गए थे दीवाने

महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने दी चेतावनी

इसे देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने चेतावनी जारी की है। साइबर सेल की तरफ से कहा गया है कि सुशांत के शव की फोटो शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर एक चिंताजनक ट्रेंड दिख रहा है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को फैलाया जा रहा है, जो परेशान करने वाला और असंवेदनशील है।

ये भी पढ़ें: खुल गया सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज! डॉक्टरों ने बताई वजह



महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि बता दें कि ऐसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाना कानूनी गाइडलाइन और कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: ‘छिछोरे’ में बेटे को दिया जीने का हौसला मगर असल जिंदगी में खुद वही काम कर बैठे सुशांत



आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। जानकारी के मुतबिक उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंचेंगे और उसके बाद सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह की शादी पर बड़ा खुलासा, परिवार ने बताई ये बात

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News