Aankhon Ke Liye Savdhani: आंखों की देखभाल कैसे करें, जानें जरूरी सावधानियां

Aankhon Ke Liye Savdhani: जरूरी है कि आप अपनी आंखों के प्रति कुछ सावधानियां बरतें और उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ रखें। आंखों के इन उपायों को आजमाने से आपकी नजरें भी जल्दी कमजोर नहीं होंगी और अन्य समस्याओं से भी दूर रहेंगे।

Written By :  Shreya
Report :  Network
Update: 2021-10-25 09:23 GMT

आंखों के लिए सावधानी (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Aankhon Ke Liye Savdhani: एक मिनट जरा रुकिए और सोचिए कि बिना आंखों के ये जिंदगी कैसे रहेगी। नहीं नहीं , हम आपको डरा नहीं रहे बल्कि आंखों की देखभाल करना कितना जरूरी है यह बताने की कोशिश कर रहे हैं। आपमें से ऐसे कई लोग होंगे जो अपनी आंखों को आराम देने या फिर उनकी देखभाल करने के बारे में कम ही सोचते होंगे। या फिर कई तो ऐसे भी हो सकते हैं , जो आंखों में कुछ समस्या शुरू होने के बाद इस आर्टिकल को पढ़ रहे हों। लेकिन क्या आप यह अपनी आंखों के साथ सही कर रहे हैं?

आंखें शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, इसमें तो कोई भी संदेह नहीं है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल, गैजेट्स के बढ़ते चलन और खानपान का ख्याल न रखने से आंखों पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मोबाइल-कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताने से आई स्ट्रेन की समस्या काफी ज्यादा देखी जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी आंखों के प्रति कुछ सावधानियां बरतें और उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ रखें। आंखों के इन उपायों को आजमाने से आपकी नजरें भी जल्दी कमजोर नहीं होंगी और अन्य समस्याओं से भी दूर रहेंगे।

(सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

आंखों की रोशनी कम होने के लक्षण (Aankhon Ki Roshni Kam Hone Ke Lakshan)

ज्यादातर लोगों को तो आंखों की कम रोशनी की समस्या का सामना इसलिए करना पड़ता है, क्योंकि वो शुरुआती लक्षणों पर ध्यान ही नहीं देते हैं। आंखों की रोशनी कम होने के कुछ शुरुआती लक्षण होते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं इन लक्षणों को-

- सबसे आम और अहम लक्षण कम दिखाई देना।

- पढ़ते समय धुंधला दिखना।

- आंखों में दर्द बना रहना।

- आंखों में खुजली होना।

- सिर दर्द की शिकायत रहना।

- आंखों से पानी निकलना भी एक लक्षण है।

- दूर की चीजों को न देख पाना।

- आंखों में जलन या लालिमा रहना। 

- आंखों या सिर में भारीपन और धुंधला दिखाई देना।

- रात के समय में या कम रोशनी में धुंधला दिखना।

- आंखें लाल होना और उनसे पानी आना।

आंख (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

आंख के लिए घरेलू उपाय (Aankh Ke Liye Gharelu Upay)

  • आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने खान पान का ध्यान दिया जाए। क्योंकि कुछ जरूरी विटामिन, पौष्टिक तत्वों की कमी की वजह से आंखों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अपनी डाइट में हरी सब्जियों, फल, ड्राई फ्रूट्स, दूध, मछली और जिंक फूड को जरूर शामिल करें।
  • इसके अलावा आंखों को आराम देना बहुत ही जरूरी है। अगर आप कम्प्यूटर के सामने लगातार काम कर रहे हैं तो बीच बीच में अपनी आंखों को थोड़ी देर के लिए बंद कर लें । आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें। इससे आपको ताजगी भी मिलेगी।
  • इसके साथ ही एक अच्छा उपाय यह है कि आप अपनी आंखों से कम्‍प्‍यूटर की स्‍क्रीन को 20-30 इंच दूर रखें। जबकि टीवी की स्क्रीन को 3.5 मीटर दूर रखना बेहतर होता है।
  • पर्याप्त नींद शरीर की सेहत के साथ साथ आंखों के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। ऐसे में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। डॉक्टरों का भी कहना है कि एक स्वस्थ शरीर के लिए व्यक्ति को 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  • चूंकि सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें और प्रदूषण भी आंखों पर बुरा प्रभाव डालती हैं, ऐसे में बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी वाले सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।
  • एक्सरसाइज जरूर करें। जी हां, व्यायाम करके आप अपनी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। इससे आंखों की जलन, थकान कम होने के साथ साथ आंखों की रोशनी बढ़ती है। फोकस भी सही होता है। वैसे आप इस लिंक पर क्लिक करके आंखों के योगा के बारे में जान सकते हैं।
  • बुरी आदतें भी आपकी आंखें खराब कर सकती हैं। जैसे कि धुम्रपान करना। स्मोकिंग तो मानो आज के जनरेशन के लिए एक चलन सा हो गया है। लेकिन इसके खतरनाक प्रभाव भी सभी को पता हैं। स्मोकिंग आपके आंखों के लिए भी खतरनाक मानी जाती है, ऐसे में इस आदत से दूर रहें।

कम रोशनी में बिल्कुल भी न पढ़ें। इससे भी आंखों पर असर पड़ता है और आंखों की रोशनी जल्दी खराब होने लगती है। पर्याप्त रोशनी में ही पढ़ें या लिखें। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News