Dengue Recovery Food: डेंगू से तेजी से रिकवरी कराते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल

Diet In Dengue: डेंगू होने पर बेहद कमजोरी हो जाती है। साथ ही शरीर में प्लेटलेट्स भी कम हो जाते हैं। ऐसे में रोगी के खानपान का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-05 12:02 IST

Dengue Recovery Food (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dengue Fever Recovery Food: देशभर में डेंगू के मामले (Dengue Cases In India) तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के अलग-अलग हिस्सों से डेंगू के तमाम केस मिल चुके हैं। यह संक्रमित एडीज एजिप्टी मच्‍छर (Aedes Aegypti) के काटने से होने वाली जानलेवा बीमारी है। लक्षण गंभीर होने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। इस जानलेवा बीमारी का खतरा मानसून और इसके बाद के कुछ महीनों में अधिक रहता है। ऐसे में इस मौसम में खुद को मच्छरों से सुरक्षित रखने के उपाय करना बेहद जरूरी माना जाता है। वहीं, अगर आप डेंगू से संक्रमित हो गए हैं तो फिर आपको अपने खानपान (Dengue Diet) का अत्यधिक ख्याल रखने की जरुरत है। आइए जानते हैं कि डेंगू से रिकवर होने के लिए क्या खाना चाहिए।

डेंगू से रिकवर होने के लिए क्या खाएं (Dengue Se Recover Hone Ke Liye Kya Khaye)?

डेंगू फीवर (Dengue Fever) डेंगू वायरस से संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। डेंगू होने पर शरीर में कई लक्षण (Dengue Symptoms) दिखाई देते हैं, जिसमें तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, मतली, थकान, कमजोरी आदि शामिल हैं। इसके अलावा डेंगू होने के कुछ दिनों बाद प्लेटलेट्स का काउंट (Platelets Count) तेजी से गिरने लगता है। कम प्लेटलेट्स आपके रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ाते हैं। यानी कम प्लेटलेट्स वाले लोगों का आसानी से खून बह सकता है। ऐसे में डेंगू से रिकवर होने के लिए सही खानपान का होना बेहद जरूरी है। आज हम आपको वो 5 चीजें बताएंगे, जो आपको इस बीमारी से उभरने में मदद करेंगे।

1- नारियल पानी (Coconut Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डेंगू से उभरने के लिए मरीज को नारियल पानी (Nariyal Pani) पिलाना चाहिए। इसमें मौजूद आवश्यक खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स रोगियों में तरल पदार्थ की पूर्ति करता है। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो बुखार को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। साथ ही नारियल पानी पीने से डिटॉक्सिफिकेशन भी होता है।

2- कीवी (Kiwi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डेंगू के मरीजों के लिए कीवी फल भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर भी इस बीमारी से जल्द रिकवर होने के लिए कीवी खाने के सलाह देते हैं। यह पोटेशियम और विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है। ऐसे में यह फ्रूट शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है।

3- सब्जियां (Vegetables)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डेंगू से उभरने के लिए मरीज को खूब सारी सब्जियां खिलानी चाहिए। इनमें पालक, कद्दू, गाजर, बंदगोभी, ब्रोकोली, और चुकंदर को शामिल करें। इससे तेजी से स्वस्थ होने में मदद मिलती है।

4- पपीते का पत्ता (Papaya Leaves)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पपीते का पत्ता डेंगू से लड़ने और जल्द रिकवर होने में मददगार साबित होता है। कई शोध में भी सामने आ चुका है कि पपीते के पत्ते इस खतरनाक बीमारी से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही यह शरीर में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। डेंगू बुखार से पीड़ित रोगी को दिन में दो बार पपीते के पत्तों का अर्क दिया जा सकता है।

5- दलिया और खिचड़ी (Daliya And Khichdi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डेंगू के बुखार में मरीज की पाचन शक्ति कमजोर होने से भोजन आसानी से नहीं पचता। ऐसे में इस दौरान रोगी को ऐसी चीजें खिलानी चाहिए, जो आसानी से पच सकें, जैसे कि दलिया और खिचड़ी। दलिया और खिचड़ी दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं।

डेंगू में क्या ना खाएं (Dengue Mein Kya Na Khaye)

इसके अलावा ये भी ध्यान देना जरूरी है कि मरीज को डेंगू के दौरान या उभरने के दौरान क्या ना खिलाएं। इस समय उन्हें मांसाहारी, मसालेदार, फ्राइड और कलर्ड फूड्स के साथ ही कैफीन युक्त पेय पदार्थों से दूर रखना चाहिए। साथ ही कुछ फलों, जैसे रसभरी, अमरूद, किशमिश, सूखे क्रैनबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, प्लम आदि को आहार में ना शामिल करें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। ऐसे में इन उपायों या सुझावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News