Shah Rukh Khan Lifestyle: सिर्फ 4 घंटे सोते हैं शाहरुख खान, क्या फिट रहने के लिए ये तरीका है सही?

Shah Rukh Khan Daily Routine In Hindi: किंग खान ने बताया कि वह सुबह 5 बजे सोने जाते हैं और फिर 9 से 10 बजे तक उठ भी जाते हैं। आइए जानें उनके फिटनेस रूटीन पर एक्सपर्ट्स की राय।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-18 10:01 GMT

Shah Rukh Khan (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shah Rukh Khan Lifestyle: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉलीवुड के बादशाह कहे जाते हैं। वह किंग खान के नाम से भी जाने जाते हैं। एक्टर ने अपने 32 साल के एक्टिंग करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टर होने के नाते शाहरुख को अपनी फिटनेस (Shah Rukh Khan Fitness) और डाइट का भी बहुत अधिक ख्याल रखना पड़ता है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने डेली रूटीन (Shah Rukh Khan Daily Routine) का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि वह दिन में कितनी बार और कब खाते हैं? कब उनके सोने का समय होता है? तो आइए जानते हैं शाहरुख के डेली रूटीन के बारे में।

शाहरुख खान डेली रूटीन (Shah Rukh Khan Daily Routine In Hindi)

द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में किंग खान ने बताया कि वह सुबह 5 बजे सोने जाते हैं। इसकी वजह ये है कि शाहरुख अपने घर ही रात के दो बजे काम से लौटते हैं। एक्टर के मुताबिक, वह घर पहुंचने के बाद सोने से पहले नहाते हैं और योगा करते हैं। वह रोजाना आधे घंटे वर्कआउट करते हैं। सुबह 5 बजे सोने के बाद भी शाहरुख लगभग 9 या 10 बजे उठ जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख दिन में केवल एक बार खाना खाते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शाहरुख खान का जबसे डेली रूटीन फैंस के सामने आया है सभी शॉक्ड हैं। क्योंकि 58 साल की उम्र में शाहरुख केवल एक टाइम की मील और 4-5 घंटे की नींद के साथ भी फिट बने हुए हैं। लेकिन आप शाहरुख का ये रूटीन अपनाने के बारे में सोचें, इससे पहले ये जान लीजिए कि आखिर फिट रहने के लिए एक्टर का ये तरीका कितना सही है।

डेली 5 घंटे की नींद से क्या प्रभाव पड़ता है?

शाहरुख भले ही डेली 4 से 5 घंटे की नींद लेते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स 26 से 64 साल की उम्र वालों को 7-9 घंटे तक की नींद पूरी करने की सलाह देते हैं। इस उम्र में अगर रोजाना इससे कम नींद ली जाए तो शारीरिक और मानसिक हेल्थ पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। रोजाना लंबी अवधि तक 5 घंटे से कम सोने पर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, मोटापा और कुछ तरह के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा अपर्याप्त नींद से मेमोरी, फोकस, मूड, प्रतिरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

दिन में एक टाइम खाना खाने से क्या होता है?

कोई भी डॉक्टर दिन में तीनों टाइम की मील लेने की सलाह देते हैं। दिन की पहली मील हो या फिर लंच और डिनर तीनों टाइम आपको खाना जरूर खाना चाहिए। अगर लंबे समय तक आप एक ही टाइम खाना खाते हैं तो शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में आंतों को खाना पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में दिक्कत होती है। लंबे समय तक ये आदत रहने की वजह से पाचन क्रिया स्लो हो जाती है। साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने या इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News