Curd Adulteration: सावधान! कहीं आप भी मिलावटी दही के शिकार तो नहीं, FSSAI ने जारी किया अलर्ट

Curd Adulteration: मार्केट मे मिल रहे पैकेट वाले दही में वनस्पति तेल की मिलावट भी हो सकती है। जो आप के शरीर के लिए काफी नकशानदेह हो सकती है।

Update: 2023-07-24 13:10 GMT
fssai warns against eating adulterated curd (Photo-Social Media)

Curd Adulteration: आम तौर पर हम पाचन छमता को बढ़ाने और स्वस्थ शरीर के विकास के लिए दही का सेवन करते हैं। किसी कार्य करने के लिए जाने से पहले भी दही का सेवन शुभ माना जाता है। लेकिन आप को नहीं पता कि आपके दही में जहर हो सकता है, जो आपकी सेहत को बनाने की जगह बिगाड़ भी सकता है। FSSAI ने लोगों आगाह करते हुए दही में मिलावट का पता लगाने का तरीका भी बताया है।

दही में शरीर को हेल्दी बनाने वाले बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट को दुरुस्त रखते हैं। इसके रेगुलर सेवन से शारीरिक ग्रोथ तेजी से होता है। पहले लोग घरों में दही जमाते थे। लेकिन समय के साथ सबकुछ बदल गया है। अब तो गीने चुने ही ग्रामीण घरों में ही दही जमाया जाता है। लोग मार्केट से पैक दही का ही सेवन कर रहे हैं। लेकिन आप को नहीं पता की मार्केट मे मिल रहे पैकेट वाले दही में वनस्पति तेल की मिलावट भी हो सकती है। जो आप के शरीर के लिए काफी नकशानदेह हो सकती है।

दही में मिलावट हो सकता है खतरनाक

मार्केट में मिलने वाली दही को मीठा और गाढ़ा बनाने के लिए कंपनियां कई खतरनाक केमिकल्स मिलाती हैं। इसको लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) नें आगाह करते हुए कहा कि मार्केट में मिलने वाली दही में मिलावट हो सकती है। इसमें वनस्पति तेल जिसे हाइड्रोजेनेटेड ऑयल भी कहा जाता की मिलावट हो सकती है। इस तेल में भारी मात्रा में ट्रांस फैटी एसिड पाया जाता है।

दही में मिलावट का ऐसे पता लगाएं

दही शुद्ध है या मिलावटी पता करने के लिए सबसे पहले एक टेस्ट ट्यूब लेकर उसमें एक चम्मच दही डालें। इसके बाद इसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड की 10 बूंद डालें। अब इसे मिक्स करके टेस्ट ट्यूब को हिलाकर बनाएं। कुछ समय बाद यदि दही का रंग लाल होने लगे तो समझ जाइए कि दही में मिलावट है।

दही में मिलावट से होने वाले नुकसान

दही में मिलावट आप के सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो ट्रांस फैटी एसिड सबसे गंदी वसा होती है। इसके उपयोग से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ट्रांस फैट शरीर के अंदर जाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावां इससे कई सारीरिक बिमारियां पैदा हो सकती है।

दूध में भी हो रही मिलावट

दूध में भी जमकर मिलावट की जा रही है। दूध में पानी, स्टार्च, यूरिया, वनस्पति, डिटर्जेंट जैसी तमाम चीजों की मिलावट की जाती है। मिलावट से दूध का हेल्दी तत्व खत्म हो जाता है। इससे कई कई तरह के शारीरिक नुकसान भी हो सकते हैं। यह कई बिमारियों का कारण भी बन सकता है। अब घर पर भी दूध दही की प्योरिटी चेक करने की सुविधा उपलब्ध है।

Tags:    

Similar News